सिडनी:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में गुरुवार (3 जनवरी) से खेला जाना है। निर्णायक टेस्ट से एक दिन पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 13 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। टीम में आर अश्विन की वापसी हुई है, लेकिन उनके खेलने पर फैसला मैच से पहले लिया जाएगा।
इसके अलावा के. एल. राहुल को भी टीम में जगह दी गई है, मुरली विजय की टीम में वापसी नहीं हो सकी है। कुलदीप यादव का नाम भी टीम में शामिल है। ईशांत शर्मा की जगह टीम में उमेश यादव को जगह दी गई है। वहीं रोहित शर्मा का नाम भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। रोहित अभी हाल में ही पिता बने हैं।
रविवार को उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने बेटी को जन्म दिया था। टीम में काफी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।
एक नजर ़डालते हैं कि 13 सदस्यीय टीम में कौन हुआ इन और कौन हुआ आउटः
भारत की 13 सदस्यीय टीमः विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।
सिडनी टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान

