By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सिद्धू का पाकिस्‍तान राग जारी,कांग्रेस नेता ने कहा- देशद्रोह का केस दर्ज हो
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

सिद्धू का पाकिस्‍तान राग जारी,कांग्रेस नेता ने कहा- देशद्रोह का केस दर्ज हो

Last updated: February 17, 2019 11:38 am
Surabhi Saloni
Share
10 Min Read
File Photo
SHARE

लुधियाना:पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू निशाने पर आने के बावजूद पाकिस्‍तान राग समाप्‍त नहीं हो रहा है। पुलवामा आतंकी हमले में 44 जवानों की शहादात के बावजूद वह पाकिस्‍तान को क्‍लीनचिट ही नहीं दे रहे बल्कि उससे दोस्‍ती कायम रखने कर बात कर रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस में भी आवाज उठ रही है। अपनी ही पार्टी में उन्हें बर्खास्त करने की मांग उठने लगी है। लुधियाना से पार्टी महासचिव पवन दीवान ने सिद्धू को कैबिनेट से बर्खास्त कर उन पर देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की है।
लुधियाना से कांग्रेस महासचिव की मांग- सिद्धू को कैबिनेट से बर्खास्‍त कर देशद्रोह का केस दर्ज हो
बता दें कि सिद्धू शनिवार को फिर कहा कि अातंक के लिए किसी भी देश अौर व्यक्ति को विशेष जिम्मेवार नहीं ठहराया जा सकता। सिर्फ चार अातंकियों के हमले के चलते दो देशों में बढ़ रहे विकास एवं दोस्ती पर असर नहीं पड़ना चाहिए। सिद्धू के बयान के विरोध में लुधियाना और अमृतसर सहित राज्‍य में कई जगह प्रदर्शन हुए। पंजाब भाजपा ने भी सिद्धू पर जमकर निशाना साधा है और उनको मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की है।
जिद पर अड़े सिद्धू बोले, चार अातंकियों के चलते नहीं टूटनी चाहिए दोनों देशों में दोस्ती
सिद्धू ने लुधियाना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अातंकी हमले करने वाले अातंकवादियों का मकसद दोनों देशों के बीच दरार डालना है। उन्होंने कहा कि एेसे हमलों से करतारपुर कॉरिडोर का काम नहीं रुकना चाहिए। सिद्धू ने कहा, मैं देशभक्त हूं, इस पर सवाल उठाने का हक किसी को नहीं है। मेरा कहना है कि दो देशों के विकास के मुद्दों पर अातंकवाद भारी नहीं पड़ना चाहिए।
लुधियाना के पार्क प्लाजा में एक कार्यक्रम में पहुंचे सिद्धू को भाजपा नेताअों व कार्यकर्ताअों ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान भाजपा ने सिद्धू के खिलाफ प्रदर्शन किया अौर काले झंडे भी दिखाए। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताअों ने सिद्धू के पोस्ट पर कालिख भी पोत दी।
सिद्धू ने कहा कि देश में सभी नेताअों को वीवीअाइपी सिक्योरिर्टी दी जाती है। अगर जवानों का इतना बड़ा काफिला पुलवामा से गुजर रहा था, तो सरकार की तरफ से उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम करने चाहिए थे। यदि इस पर ध्‍यान दिया जाता आैर कड़ी सुरक्षा की जाती तो अातंकी हमला करने में नाकाम हो जाते अौर इतने जवानों की जिंदगी बच जाती। सिद्धू ने पाकिस्तान के अार्मी चीफ कमर अहमद बाजवा के साथ गले मिलने की बात पर भी अपने पुराने स्टैंड दोहराया।उन्‍हाेंने कहा, मैं तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के निमंत्रण पर गए थे, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी बिना न्यौते के ही पाकिस्तान पहुंच गए थे।
गुलाम नबी आजाद व जाखड़ ने झाड़ा पल्ला
पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी सिद्धू के बयानों से पल्ला झाड़ लिया है। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यह उनका निजी विचार है। कांग्रेस का इससे कोई लेना देना नहीं है। जाखड़ का भी कहना है कि शांति के लिए बातचीत और आतंक एक साथ नहीं चल सकते। यह बात पाकिस्तान को भी समझनी होगी।
सिद्धू ने देश को धोखा दिया: पवन दीवान
पार्टी महासचिव पवन दीवान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से सिद्धू को पंजाब कैबिनेट से बर्खास्त कर उन पर देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिद्धू ने देश को धोखा दिया है। ऐसे गद्दारों के लिए कांग्रेस पार्टी में कोई जगह नहीं है। सिद्धू का बोरिया बिस्तर बांध कर उन्हें भाजपा में वापस भेज देना चाहिए। दीवान को मनीष तिवारी का करीबी माना जातेा है। चंडीगढ़ से मनीष तिवारी और सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर भी टिकट की दावेदार हैं।
सिद्धू के खिलाफ प्रदर्शन, पोस्‍टर पर कालिख पोती
दूसरी ओर, सिद्धू के आने से पूर्व लुधियाना में विभिन्‍न संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सिद्धू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिद्धू के पोस्‍टर को काला किया। प्रदर्शनकारियों ने यहां एक कार्यक्रम में पहुंचे सिद्धू को काले झंडे दिखाए। अमृतसर में भी लोगों ने सिद्धू के खिलाफ प्रदर्शन किया। अमृतसर में आम आदमी पार्टी के युवा विंग और लोगों ने अटारी में सिद्धू के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। आप वर्करों ने कहा, ‘इमरान जिसका यार है, वो देश का गद्दार है।’ उन्होंने सिद्धू को मंत्री पद से हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सिद्धू के पोस्टर व पुतले फूंकने के साथ पाकिस्तान का झंडा भी जलाया। पटियाला में भी लोगों ने सिद्धू का पुतला जलाया।
सिद्धू को भेजी पायल, कहा-इमरान की धुन पर नाचिए
उधर, आतंकी हमले को लेकर बयान के बाद सिद्धू को अभी भी सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है। लोग सिद्धू पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। आम और खास ही नहीं, राजनेताओं और खिलाड़ियों ने भी उनके बयान की निंदा की है। इस बीच दिल्ली के एक भाजपा नेता ने तो उनको ऑनलाइन पायल गिफ्ट कर दी। साथ ही तंज कसा है कि अब आप इमरान की धुन पर नाचिए।
दिल्ली के भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने सिद्धू को ऑनलाइन एक पायल गिफ्ट की है। इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर पर लिखा है- सिद्धू जी आपके लिए पायल भेजी है। उपहार में। पहन कर अपने यार, दिलदार इमरान की धुन पर नाचिए। उधर, फेसबुक पर कुछ यूजर्स ने लिखा, सिद्धू ने जो बयान दिया है वह यही बात क्‍या शहीदों के परिजनों के पास जाकर कहने की हिम्मत रखते हैं।
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने पूछा- क्या पुलवामा हमले के बाद भी सिद्धू पाक को दोषी नहीं मानते। कुछ लोगों ने यह भी मांग कर दी कि निजी चैनल सिद्धू को कपिल शर्मा के शो से बाहर निकाल दें। अमृतसर से एक यूजर ने कहा, हम शर्मिदा है कि हमने सिद्धू को अपना सांसद चुना। कुछ ने लिखा-सिद्धू पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। अगर उन्हें लगता है कि वह भारतीय मुसलमानों को खुश कर रहें हैं, तो वह वास्तव में उनका अपमान कर रहे हैं।
पूर्व हॉकी ओलंपियन बोले, सिद्धू को खिलाड़ी कहने में शर्म आती है
पूर्व हॉकी खिलाड़ी व ओलंपियन सुजीत कुमार ने लिखा कि अब नवजोत सिंह सिद्धू को खिलाड़ी कहने में शर्म आती है। उनके कमेंट पर कुछ लोगों ने लिखा कि सिद्धू खिलाड़ी के नाम पर धब्बा व देश पर कलंक हैं।
भाजपा नेता ने कहा, सिद्धू को सोनी टीवी ने निकाला, कांग्रेस भी मंत्री पद से हटाए
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने कहा कि आतंकी हमले में शहीद हुए 44 जवानों की शहादत पर समस्त देशवासी शोकाकुल हैं। पूरी दुनिया जानती है कि भारत में करवाए जा रहे आंतकी हमलों के पीछे पाकिस्तान का हाथ है और वह ही आतंकवादियों की शरणस्थली है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को ही पाकिस्तान पाक व साफ लगता है।
उन्‍होंने कहा कि सिद्धू के पाकिस्तान प्रेम को देखते हुए वह इस घटना पर शहीद जवानों के परिवारों के साथ सहानुभूति व्यक्त करने के बजाय पाकिस्तान को क्लीनचिट देने पर सिद्धू का सामाजिक बहिष्कार कर देना चाहिए। जब सिद्धू पाकिस्तान गए थे, तब उन्होंने वहां पर मंच से कहा था जीवे जीवे पाकिस्तान। कांग्रेस को तो तभी सिद्धू को बाहर निकाल देना चाहिए था।
मलिक ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवादी हाफिज सईद, दाउद इब्राहिम जैसे आंतकियों व अपराधियों को शरण दे रखी है और सिद्धू पाकिस्तान का गुणगान कर रहे हैं। इसी रवैये की वजह से सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले द कपिल शर्मा शो से सिद्धू को बाहर कर दिया गया है। जो स्वागत योग्य है। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपील की है कि सिद्धू को बिना किसी देरी के मंत्री पद से हटाया जाए और कांग्रेस से बाहर किया जाए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रजनीकांत और उनकी पार्टी नहीं लड़ेंगे 2019 का लोकसभा चुनाव
Next Article सर्दियों में अमरूद खाने के ये हैं फायदे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मोदी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को स्मरण किया, स्वतंत्रता सेनानियों के साहस की सराहना की
national
August 9, 2026
किंग, प्रिंस और शेर फिर लौट आए! ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ट्रेलर से पहले मेकर्स ने जारी किए चार दमदार नए पोस्टर
entertainment
August 9, 2026
सम्यक्त्व की दृढ़ता, ईर्ष्या का त्याग और कर्मों की समझ आत्मकल्याण का मार्ग
social
August 9, 2026
सुख-दुःख कर्मों का खेल, समता रखना ही सच्ची साधना : डॉ. श्री पदमचन्द्रजी म.सा.
social
August 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?