मुंबई:कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से ठप पड़ी मुंबई लोकल अगले सप्ताह से फिर से शुरू हो सकती है। हालांकि शुरुआत में लोकल ट्रेन की सुविधा सिर्फ उनके लिए रहेगी जो जरूरी सेवाओं में लगे हैं।
मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल को शुरू करने के लिए रेलवे ने राज्य से एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रसीजर) मांगी है। उम्मीद है कि राज्य रेलवे को उन लोगों की एक सूची देगा, जिन्हें सेवा का उपयोग करने की अनुमति होगी। सूत्रों के मुताबिक, लोकल ट्रेन को सिर्फ बड़े स्टेशनों पर ही रुकने की इजाजत दी जाएगी।
आपको बता दें कि लॉकडाउन के पहले करीब 80 लाख लोग हर रोज लोकल ट्रेन का इस्तेमाल करके मुंबई के एक कोने से दूसरे कोने में जाते हैं। इसमें तीन लोकल लाइन शामिल हैं। इसमें वेस्टर्न लाइन जो चर्चगेट से विरार तक, सेंट्रल लाइन जो CST से कल्याण के आगे तक जाती है और हार्बर लाइन शामिल है।
शुरू होगी मुंबई लोकल

