सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: श्रम सुधारों को लेकर मोदी सरकार गंभीर, न्यूनतम मजदूरी विधेयक लाने की तैयारी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

श्रम सुधारों को लेकर मोदी सरकार गंभीर, न्यूनतम मजदूरी विधेयक लाने की तैयारी

Last updated: June 9, 2019 9:50 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:भारी बहुमत से जीतकर सत्ता में वापसी करने वाली मोदी सरकार श्रम सुधारों को लेकर गंभीर है। सरकार संगठित और असंगठित क्षेत्रों में सभी प्रकार के रोजगार और श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी अधिनियम को लागू कर सकती है। अभी यह अधिनियम नियोजित रोजगार के कर्मचारियों तक ही सीमित है।

सरकार सभी क्षेत्रों में न्यूनतम मजदूरी में एकरूपता लाने के लिए श्रम सुधारों पर तेजी से आगे बढ़ना चाहती है, खासकर यह देखते हुए कि 90 फीसद मजदूर असंगठित क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं।

श्रम कानूनों में बदलाव के लिए केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्रालय ने मजदूरी संहिता विधेयक, 2019 तैयार किया है। जल्द ही संसद में पेश किए जाने वाले इस विधेयक में अन्य कई प्रावधान शामिल किए गए हैं।

उदाहरण के लिए, प्रस्तावित कानून का एक पहलु यह हो सकता है कि संबंधित राज्य न्यूनतम मजदूरी तय और संशोधित कर सकती है, वहीं केंद्र सरकार, अधिसूचना के जरिए न्यूनतम मजदूरी का मानक तय कर सकती है, जो विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में अलग-अलग हो सकता है।

प्रस्तावित विधेयक पर अभी कैबिनेट की मुहर लगनी है। इसमें यह प्रावधान शामिल किए जाने की संभावना है कि मानक मजदूरी कामगार के न्यूनतम जरूरतों पर आधारित होगी।

राज्य सरकारें इससे कम न्यूनतम मजदूरी तय नहीं कर सकती हैं। अगर राज्य सरकारों द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी मानक मजदूरी से ज्यादा होगी तो उसे कम नहीं किया जाएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उज्बेकिस्तान से भिड़ेगा भारत
Next Article राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में महाराष्ट्र, राजस्थान व उत्तर प्रदेश सबसे आगे, बिहार और पंजाब पीछे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?