By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: श्रीलंका: संसद में विक्रमसिंघे के बहुमत सिद्ध करने से राजनीतिक संकट और गहराया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

श्रीलंका: संसद में विक्रमसिंघे के बहुमत सिद्ध करने से राजनीतिक संकट और गहराया

Last updated: December 13, 2018 9:48 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

कोलंबो:श्रीलंका में राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेन द्वारा प्रधानमंत्री पद से अपदस्थ किए गए रानिल विक्रमसिंघे ने बुधवार को संसद में बहुमत साबित कर दिया। इससे श्रीलंका का राजनीतिक संकट और गहरा गया है। इससे पहले संसद सिरिसेन के नामित प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर चुकी है। श्रीलंका की अदालत भी राजपक्षे के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने पर रोक लगा चुकी है। इस बीच राजपक्षे के खिलाफ 122 सांसदों की याचिकाओं पर अदालत ने सुनवाई टाल दी है। इन याचिकाओं पर अब 16 जनवरी से सुनवाई शुरू होगी।

इससे पहले देश की सुप्रीम कोर्ट संसद को भंग करने और मध्यावधि चुनाव कराने के राष्ट्रपति के फैसले को रद कर चुका है। संसद के स्पीकर ने भी राष्ट्रपति के फैसले पर सवाल खड़े किए थे। बुधवार को संसद में पेश विश्वास प्रस्ताव पर विक्रमसिंघे के पक्ष में 117 सांसदों ने वोट दिए, 225 सदस्यों वाले सदन में बहुमत के लिए बहुमत का आंकड़ा 113 है।

राजनीतिक विश्लेषक संसद के पारित प्रस्ताव को राष्ट्रपति पर दबाव के तौर पर देख रहे हैं। इससे बहुमत प्राप्त विक्रमसिंघे को फिर से प्रधानमंत्री पद पर बहाल करने का सिरिसेन पर दबाव बन गया है। वैसे सिरिसेन इस तरह के किसी कदम से पहले ही इन्कार कर चुके हैं। वह विक्रमसिंघे के प्रति अपनी नापसंदगी को भी सार्वजनिक कर चुके हैं।

श्रीलंका 26 अक्टूबर को विक्रमसिंघे को बर्खास्त किए जाने के सिरिसेन के फैसले के बाद से लगातार राजनीतिक संकट में घिरा हुआ है। देश में दो प्रधानमंत्री कार्य कर रहे हैं। पूरी सरकारी मशीनरी असमंजस में है। दुनिया से देश का कूटनीतिक संपर्क टूटा हुआ है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘मुबू टीवी’ के तीन धारावाहिकों के शुरुआत की ग्रांड ओपनिंग
Next Article आम्रपाली की लग्जरी कारें बेचने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आदेश

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सार संभाल यात्रा में तेयुप दक्षिण मुंबई ने प्रस्तुत की संगठनात्मक सक्रियता एवं युवा शक्ति की झलक
social
August 23, 2026
अभातेयुप की ‘सार संभाल यात्रा’ का नेरुल में भव्य व सफल आयोजन
social
August 23, 2026
रक्षाबंधन कार्यशाला : आत्मरक्षा, संस्कार एवं त्याग की प्रेरणादायी प्रस्तुति
social
August 23, 2026
प्रेक्षाध्यान देता है अभिनव जीवन शैली
social
August 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?