ब्रिस्टल:वर्ल्ड कप का 11वां मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। ब्रिस्टल में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच के लिए टॉस तक नहीं हो पाया। मैच रद्द होने से दोनों टीमें को 1-1 अंक मिले। अब श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों के 3-3 मैच में 3-3 अंक हो गए हैं। इस मैच से पहले दोनों ने अपने 1-1 मुकाबले जीते थे, जबकि 1-1 में हार का सामना करना पड़ा था।
10 टीमों की अंकतालिका में श्रीलंका बेहतर रनरेट के कारण तीसरे और पाकिस्तान चौथे स्थान पर है। यह मैच शुरू होने से पहले ही बारिश आ गई। इसके कारण टॉस नहीं हो पाया। करीब 5 घंटे बाद बारिश रुकी तो अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण किया। हालांकि, खेलने लायक स्थिति नहीं बनती देख उन्होंने मैच रद्द करने की कोशिश की।
बारिश के कारण श्रीलंका-पाकिस्तान का मैच रद्द, टॉस तक नहीं हो पाया

