सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: श्रीलंका के खिलाफ कमियां दूर करने की कोशिश करेगा भारत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

श्रीलंका के खिलाफ कमियां दूर करने की कोशिश करेगा भारत

Last updated: February 29, 2020 8:07 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

मेलबर्न:सेमीफाइनल में जगह तय होने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप में शनिवार (29 फरवरी) को यहां श्रीलंका के खिलाफ होने वाले ग्रुप ए के अपने अंतिम लीग मैच में बल्लेबाजी की कमियां दूर करने पर ध्यान देगी। भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है। उसने मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी। दूसरी तरफ श्रीलंका दो हार से सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से और बांग्लादेश को 18 रन से हराया जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार (27 फरवरी) को उसने चार रन से करीबी जीत दर्ज की थी। ऐसे में ग्रुप के अंतिम मैच में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम बढ़े आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। लेकिन भारतीयों के लिए कुछ क्षेत्र चिंता का विषय हैं और आगे के कड़े मैचों से पहले वह उनसे पार पाने की कोशिश करेंगे। पहले के तीनों मैचों में भारत बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह 132, बांग्लादेश के खिलाफ 142 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 133 रन ही बना पाया था।

भारतीय मध्यक्रम किसी भी मैच में अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाया और टीम कम स्कोर ही बना पाई। तीनों मैचों में हालांकि गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करके भारत को जीत दिलाई। बल्लेबाजी में भारत अभी तक 16 वर्षीय शेफाली वर्मा पर निर्भर रहा है, लेकिन मध्यक्रम की नाकामी भारत को मुश्किल में डाल सकती है। हरमनप्रीत और वेदा कृष्णमूर्ति जैसी बल्लेबाजों को अब जिम्मेदारी लेनी होगी। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना भी अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाई हैं।

शेफाली ने अब तक तीन मैचों में 114 रन बनाए हैं, लेकिन इनमें कोई अर्धशतक शामिल नहीं है। उन्हें भी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की जरूरत है। कप्तान हरमनप्रीत भी अपने बल्लेबाजों की नाकामी से निराश हैं जो अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाये। उन्होंने नाकआउट चरण से पहले बल्लेबाजों से इस तरह की बचकानी गलतियों से बचने के लिए कहा। उन्होंने कहा, ”अब कड़े मैच होंगे और हम बचकानी गलतियां नहीं कर सकते। शेफाली हमें अच्छी शुरुआत दे रही है। उसके शुरुआती रन हमारे लिये काफी महत्वपूर्ण हैं।”

भारतीय गेंदबाजी हालांकि प्रभावशाली रही है। लेग स्पिनर पूनम यादव ने अब तक आठ विकेट लिए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 रन देकर चार विकेट का मैच विजेता प्रदर्शन भी शामिल है। उन्हें राजेश्वरी गायकवाड़, दीप्ति शर्मा और युवा तेज गेंदबाज शिखा पांडे का अच्छा सहयोग मिला है।

टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), तानिया भाटिया, हरलीन देओल, राजेश्वरी गायकवाड़, ऋचा घोष, वेदा कृष्णमूर्ति, स्मृति मंधाना, शिखा पांडे, पूनम यादव, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव में से।

श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हर्षिता मडावी, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविता दिलहरी, अमा कंचन, हंसिमा करुणारत्ने, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधा कुमारी, हसीनी परेरा, उदेशिका प्रबोधनी, सत्या संदीपनी, अनुष्का संजीवनी, शशिकला श्रीवर्धने, दिलानी मंनोडारा, उमेशा तिमासिनी में से।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इंडिया ओपन 2020: सिंधू-साइना की नजरें रैंकिग अंक हासिल करने पर
Next Article दुबई में होगा एशिया कप, भारत और पाकिस्तान दोनों खेलेंगे: सौरव गांगुली
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?