पुणे:कोथरुड इलाके में एक शख्स इसलिए शेल्टर होम से भाग खड़ा हुआ क्योंकि उसे वहां शराब-सिगरटे नहीं मिल रही थी। शख्स को कुछ दिन पहले ही शेल्टर होम में क्वारंटाइन किया गया था। शेल्टर होम से भागने के बाद जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो वो उन्हीं के उपर थूकने लगा।
इस संबंध में इलाके की पुलिस इंस्पेक्टर प्रतीभा जोशी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि अमित कुमार वर्मा नाम का शख्स शेल्टर होम से भाग गया, क्योंकि उसे वहां पर शराब और सिगरेट नहीं मिल रही थी। जोशी ने बताया कि शेल्टर होम से ये शिकायत भी मिली थी कि ये शख्स इधर-उधर पेशाब भी करता था।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें महाराष्ट्र पुलिस एक शख्स को पीटाई करते हुए नजर आ रही है। ये आदमी कोई और नहीं बल्कि अमित कुमार वर्मा ही है। इस संबंध में क्षेत्र की पुलिस इंस्पेक्टर प्रतीभा जोशी ने बताया कि शेल्टर होम से भागे शख्स को जब पुलिस ने पकड़ा तो वहां उनके उपर भी थूकने लगा। तब पुलिस की ओर से कड़ा रूख अख्तियार किया गया। क्योंकि पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई केस दर्ज नहीं करना चाहती थी।
बता दें कि कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप महाराष्ट्र में देखने को मिला है। मुंबई, पुणे समेत कई जिले कोरोना हॉटस्पॉट के रूप में सामने आए हैं। ऐसे में पुलिस संदिग्ध लोगों को क्वारंटाइन करने के लिए शेल्टर होम में रख रही है। राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या पर नजर डाले तो आंकड़ा 4500 के करीब पहुंच गया है। जबकि राज्य में कोरोना वायरस से अभी तक दो सौ से अधिक लगों की जान भी गई है।

