By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा का बेटा मोंटी गिरफ्तार, 100 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा का बेटा मोंटी गिरफ्तार, 100 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप

Last updated: June 13, 2019 3:10 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार रात शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा के बेटे मनप्रीत उर्फ मोंटी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर सस्ती दरों पर फ्लैट दिलाने का झांसा देकर 100 करोड़ रु से ज्यादा की ठगी का आरोप है। सूत्रों ने बताया कि मोंटी को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआई) से पकड़ा गया। उस वक्त वह थाईलैंड के फुकेट भागने की फिराक में था।

ईओडब्ल्यू के एसीपी, सुवाशीष चौधरी ने बताया कि मोंटी उप्पल-चड्ढा हाईटेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर है। यह कंपनी उत्तर भारत के कई शहरों में फ्लैट बनाकर बेंचती है। धोखाधड़ी के मामले में मोंटी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

गाजियाबाद में टाउनशिप का झांसा दिया था

चड्ढा परिवार 2006 में गाजियाबाद में वेव सिटी नाम का प्रोजेक्ट लेकर आया था। ग्राहकों को बताया था कि 1500 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में स्कूल, स्विमिंग पूल, क्लब, अस्पताल और हेलिपैड जैसी सुविधाएं होंगी। 18 महीने में फ्लैट देने का वादा कर करोड़ों रुपए लेकर बुकिंग कर ली गई। लेकिन 2011 तक कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ। इसके बाद ग्राहकों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मोंटी और उसकी कंपनी से जुड़े लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।

पिता की मौत के बाद मोंटी ने संभाला कारोबार

पोंटी चड्ढा की नवंबर, 2012 में दिल्ली के छतरपुर फार्म हाउस में हत्या कर दी गई थी। इस दौरान फार्म हाउस में पोंटी और उसके छोटे भाई के लोगों के बीच संपत्ति विवाद को लेकर शूटआउट हुआ था। इसके बाद 19 साल की उम्र में मोंटी ने पिता के वेव ग्रुप की कमान संभाली। इस ग्रुप के कई मॉल, वेव सिनेमा और रियल एस्टेट का कारोबार है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत अगस्त में विंडीज दौरे से करेगा अभियान की शुरुआत, 2 मैच खेलेगा
Next Article AN-32 हादसा: दुर्घटनास्थल पहुंची वायुसेना की टीम, नहीं मिला 13 लोगों में कोई जिंदा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रचित सिंह का दिल से लिखा नोट, ‘बेबी डू डाई डू’ का गाना ‘इश्क कमीना’ हुआ रिलीज
entertainment
June 28, 2026
TET पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री दादा भुसे के सरकारी आवास के बाहर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
Mumbai / Maharshtra
June 28, 2026
तेरापंथ महिला मंडल बोईसर द्वारा श्री उत्सव का भव्य आयोजन
social
June 28, 2026
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, मुंबई की प्रथम कार्यकारिणी बैठक में सेवा, संगठन एवं विकास की भावी योजनाओं पर हुआ मंथन
social
June 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?