By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शोएब मलिक ने दिया रमीज राजा को जवाब, सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

शोएब मलिक ने दिया रमीज राजा को जवाब, सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक

Last updated: April 9, 2020 10:24 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने हाल ही में राष्ट्रीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों को (मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक) को इंटरनेशनल क्रिकेट से इज्जत के साथ रिटायर होने का सुझाव दिया था। रमीज राजा की इस सलाह के बाद शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाते हुए जवाब दिया है। रमीज ने कहा कि दोनों सीनियर खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सम्मान के साथ छोड़ देना चाहिए। राजा ने कहा कि उनका संन्यास युवा प्रतिभाओं के लिए रास्ता खोलेगा।

रमीज राजा ने इस बात का संकेत किया कि उन्हें आगे बढ़ जाना चाहिए ताकि पूल में नए चेहरे आ सकें। मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक को फरवरी में टी-20 टीम के लिए वापस बुलाया गया था। इससे पहले इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप 2019 के बाद से दोनों नेशनल टीम में नहीं थे। राजा ने किसी भी तरहके निजी कमेंट से बचते हुए कहा पाकिस्तान क्रिकेट में दोनों के योगदान की तारीफ की।

उन्होंने कहा था कि यह सही समय है जब उन्हें नेशनल टीम छोड़ देनी चाहिए। राजा ने एक वीडियो कांफ्रेंस के जरिये कहा, ”मैं अपने कार्यभार के चलते कोई निजी टिप्पणी नहीं कर रहा हूं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि लंबे समय तक दोनों ने पाक क्रिकेट की बहुत सेवा की है। लेकिन मुझे लगता है कि अब उन्हें सम्मान के साथ संन्यास ले लेना चाहिए।” इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने रमीज राजा को सोशल मीडिया पर करारा जवाब दिया।

शोएब मलिक ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”एक कमेंटेटर मेरे साथ मोहम्मद हफीज को रिटायर होने की सलाह दे रहे हैं।” उन्होंने लिखा, ”हां राजा भाई, क्योंकि हम तीनों का ही करियर समाप्त होने वाला है, आइये हम तीनों ही सम्मानजनक तरीके से रिटायर हो जाएं। मैं आपको फोन करूंगा और हम 2022 की योजना बनाएंगे।”

बता दें कि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2020 ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में ही होना है। 39 साल के मोहम्मद हफीज क्रिकेट के टी-20 वर्ल्ड कप के बाद सभी प्रारूपों से रिटायर होने की घोषणा कर चुके हैं। दूसरी तरफ शोएब मलिक ने अभी तक भविष्य के बारे में कुछ नहीं कहा है। हालांकि, वह टेस्ट और वनडे क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मानव जीवन किसी भी खेल से अधिक महत्वपूर्ण: चेतेश्वर पुजारा
Next Article 4 साल से सौतेली बेटी से बलात्कार करता रहा हैवान बाप

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कोई भी कभी रणवीर सिंह को को-एक्टर के रूप में पीछे नहीं छोड़ पाएगा, बोलीं सारा अर्जुन
entertainment
April 23, 2026
नेशनल अवॉर्ड-विनर अनुपम पटनायक लाए ‘मंत्र मुग्ध’- डर, हंसी और जादू का फुल ऑन कॉकटेल!
entertainment
April 23, 2026
गंगा एक्सप्रेस-वे से तीर्थ सर्किट हुआ मजबूत, कई धार्मिक स्थल होंगे कनेक्ट
state
April 22, 2026
महिला आरक्षण पर बोलने का भाजपा को कोई अधिकार नहीं, पहले ‘बंच ऑफ थॉट’ और ‘मनुस्मृति’ जलाएं: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
April 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?