By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शिवसेना नेता राउत ने कहा- कोरोना फैलने के लिए नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम जिम्मेदार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

शिवसेना नेता राउत ने कहा- कोरोना फैलने के लिए नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम जिम्मेदार

Last updated: May 31, 2020 6:47 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत ने देश के महानगरों में कोराेनावायरस फैलने के लिए नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में गुजरात में हुए इस कार्यक्रम के कारण संक्रमण बाद में मुंबई और दिल्ली में फैला। ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी को अहमदाबाद में एक रोड शो में हिस्सा लिया था। इसमें हजारों लोग शामिल हुए थे। इसके बाद दोनों नेताओं ने मोटेरा क्रिकेट मैदान में एक लाख से अधिक लोगों को संबोधित किया था।

शिवसेना के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक लेख में राउत ने कहा- इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में एकत्रित हुए जनसमूह के कारण गुजरात में कोरोनावायरस फैला है। ट्रंप के साथ आई टीम कुछ सदस्य मुंबई, दिल्ली भी गए थे, जिसके कारण संक्रमण फैला। गुजरात में कोरोनावायरस का पहला मामला 20 मार्च को सामने आया था। जब राजकोट के एक व्यक्ति और सूरत की एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

लॉकडाउन बिना योजना के, अब इसे हटाने की जिम्मेदारी राज्यों पर डाली
उन्होंने कहा- लॉकडाउन बिना किसी योजना के लागू किया गया, लेकिन अब इसे हटाने की जिम्मेदारी राज्यों पर छोड़ दी गई है। इस अनिश्चितता से संकट और बढ़ेगा। ये अराजकता इस संकट को बढ़ाने का ही काम करेगी। राउत ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लॉकडाउन के विफल होने का सटीक विश्लेषण किया था।

राउत ने कहा- यह आश्चर्यजनक है कि कोरोनावायरस मामलों में बढ़ोतरी के लिए महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर कुछ लोग राजनीति चमका रहे हैं। अगर राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए संक्रमण से निपटने में विफलता आधार है तो इसे 17 अन्य राज्यों में भी लगाया जाना चाहिए। इनमें भाजपा शासित राज्य भी शामिल हैं। महामारी को रोकने में केंद्र सरकार विफल रही है। उसके पास कोई योजना नहीं थी।

सरकार को कोई खतरा नहीं, तीनों पार्टियों का साथ रहना मजबूरी
शिवसेना सांसद ने कहा कि सरकार गिराने की भाजपा की तमाम कोशिशों के बावजूद महाराष्ट्र विकास अघाडी सरकार (एमवीए) को कोई खतरा नहीं है। राउत ने कहा- यहां तक ​​कि अगर सत्तारूढ़ साझेदारों के बीच आंतरिक संघर्ष है, तो भी सरकार को कोई खतरा नहीं है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली इस सरकार का अस्तित्व बचाए रखने के लिए तीनों सहयाेगी पार्टियों शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस का साथ रहना मजबूरी है।

शिवसेना नेता ने कहा- देवेंद्र फडणवीस की अगुआई वाली भाजपा और शिवसेना की सरकार थी। उन्होंने सत्ताधारी सहयोगियों के बीच आंतरिक संघर्ष देखा, लेकिन तब भी अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। फडणवीस अब विपक्ष के नेता हैं। अघाडी सरकार की अंर्तकलह से पतन की भविष्यवाणी कर रहे हैं। अगर भाजपा और शिवसेना के बीच गहरे आंतरिक संघर्षों के बाद सरकार चली तो अब कैसे गिर सकती है।

उन्होंने कहा- फडणवीस ने हाल ही में एक ऑनलाइन से मीडिया बातचीत में कहा कि उनका एमवीए सरकार को अस्थिर करने का कोई इरादा नहीं था। यह अपने आप ही ढह जाएगी। उन्होंने कहा, फडणवीस का मतलब यह है कि तीनों सहयोगियों के बीच कलह पैदा करने और विधायकों को तोड़ने के सभी प्रयास विफल हो गए हैं। अब विपक्ष को उम्मीद है कि सहयोगी दलों के बीच कुछ होगा और सरकार टूट जाएगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिल्ली सरकार ने केंद्र से 5 हजार करोड़ रु. की मदद मांगी
Next Article आईसीसी दिशानिर्देशों के साथ खेलना सचमुच अजीब लगेगा: कुमार संगकारा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?