सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शिवराज सिंह ने BJP विधायकों के साथ मंत्रालय के बाहर गाया वंदे मातरम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

शिवराज सिंह ने BJP विधायकों के साथ मंत्रालय के बाहर गाया वंदे मातरम

Last updated: January 7, 2019 12:14 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

भोपाल:मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के पहले वंदे मातरम् के गायन पर पाबंदी लगाने और फिर अपने फैसले को वापस लेने के बाद भी विवाद थमता नजर नहीं आया। मध्यप्रदेश में नवगठित पंद्रहवीं विधानसभा के पहले सत्र से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बीजेपी विधायकों के साथ वंदे मातरम गाया।
विधानसभा सचिवालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पांच दिवसीय सत्र आज (सोमवार) से शुरू होकर शुक्रवार 11 जनवरी तक चलेगा। सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायक शपथ ग्रहण करेंगे। दूसरे दिन मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष का निवार्चन होगा। मंगलवार को ही राज्यपाल डॉ आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण भी होगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर 10 और 11 जनवरी को चर्चा होगी। नौ, 10 और 11 जनवरी को अन्य  शासकीय कार्य भी किए जाएंगे।
क्या कहा था शिवराज सिंह चौहान ने
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा था कि अगर कांग्रेस को राष्ट्र गीत के शब्द नहीं आते हैं या फिर राष्ट्र गीत के गायन में शर्म आती है, तो मुझे बता दें! हर महीने की पहली तारीख़ को वल्लभ भवन के प्रांगण में जनता के साथ वंदे मातरम् मैं गाऊंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शायद यह भूल गई है कि सरकारें आती है, जाती है लेकिन देश और देशभक्ति से ऊपर कुछ नहीं है। मैं मांग करता हूं कि वंदे मातरम् का गान हमेशा की तरह हर कैबिनेट की मीटिंग से पहले और हर महीने की पहली तारीख को हमेशा की तरह वल्लभ भवन के प्रांगण में हो। जय हिंद!
क्या था कमलनाथ सरकार का फैसला
कमलनाथ ने कहा था कि यह निर्णय ना किसी एजेंडे के तहत लिया गया है और ना ही हमारा वंदेमातरम गान को लेकर कोई विरोध है। उन्होंने कहा था कि वंदेमातरम हमारे दिल की गहराइयों में बसा है। हम भी समय-समय पर इसका गान करते है। उन्होंने कहा कि इसे वापस प्रारंभ करेंगे, लेकिन एक अलग रूप में। उन्होंने कहा कि हमारा यह भी मानना है कि सिर्फ एक दिन वंदेमातरम गाने से किसी की देशभक्ति या राष्ट्रीयता परिलिक्षित नहीं होती है।
दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक सोमवार शाम यहां प्रदेश पार्टी कायार्लय में होगी, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह और डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे भी मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में पार्टी विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। राज्य विधानसभा में कांग्रेस के 114 और भाजपा के 109 विधायक हैं। दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा ने दो, सपा ने एक और चार निर्दलीय विधायकों ने जीत हासिल की है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article याजू पार्क में जैन मित्र मंडल पडासली का स्नेह सम्मेलन संपन्न हुआ
Next Article मेवाड़ महिला मंडल मुंबई में पहली बार रजत स्पंदन पर आई लव यू मम्मी ने रचा नया इतिहास

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

लालबाग से पुणे तक, इस गणेश उत्सव सोफ्रामाइसिन ने पहुंचाई देखभाल की भावना
Mumbai / Maharshtra
September 22, 2026
तेयुप, कांदिवली: महाराष्ट्र में पहली बार “Make Your Mark Workshop” का भव्य आयोजन
social
September 21, 2026
”चुंबक” की चर्चा के बीच संदीपा धर आईएमडीबी की टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज लिस्ट में शामिल
entertainment
September 21, 2026
विनिवर्तना से संवर व पूर्व कर्मों का हो सकता है निर्जरण : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?