By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शिवराज सिंह चौहान का ऐलान-केंद्र नहीं जाऊंगा, एमपी में ही रहूंगा और यहीं मरुंगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

शिवराज सिंह चौहान का ऐलान-केंद्र नहीं जाऊंगा, एमपी में ही रहूंगा और यहीं मरुंगा

Last updated: December 13, 2018 4:28 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

भोपाल:3 सालों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने वाले बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि वो केंद्र में नहीं जाएंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार शिवराज ने कहा, मैं मध्य प्रदेश में रहूंगा और एमपी में ही रहूंगा।
सिर्फ 5 सीटों से कांग्रेस से पिछड़ी बीजेपी
बता दें कि प्रदेश में 28 नवम्बर को हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने 114 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है, जो कि बहुमत के आंकड़े 116 से मात्र दो सीटें कम है। वहीं प्रदेश में पिछले 15 वर्षों से सत्तारुढ़ दल भाजपा 109 सीटें हासिल कर दूसरे स्थान पर रही। प्रदेश में दो सीटों पर बसपा, एक समाजवादी पार्टी और चार पर निर्दलीयों ने विजय दर्ज की है। प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं।
किसानों का कर्ज माफ करें राहुल
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को हुई मतगणना में भाजपा से हारने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चौहान ने  को बताया, ”कांग्रेस ने अपने ‘वचन पत्र में 10 दिन में कर्ज माफी का वचन दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल जी ने कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिन में यदि किसानों को कर्ज माफ नहीं होगा तो हम (कांग्रेस) मुख्यमंत्री बदल देंगे।
चौहान ने कहा, ”यह उनका (राहुल गांधी) विषय है। वह तय करें। लेकिन मुझे विश्वास है कि वह उस वादे को जरूर पूरा करेंगे। अपने शासनकाल के दौरान चलाई गई संबल एवं लाडली लक्ष्मी योजना सहित विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रदेश में बनने वाली सरकार से आग्रह किया कि वह इन योजनाओं को ठीक ढंग से चलाए।
हार का जिम्मेदार मैं हूं
उन्होंने कहा, ”अथक परिश्रम करने के बाद भी हमें अपेक्षित सफलता भी प्राप्त नहीं हुई। अगर इस हार के लिए कोई जिम्मेदार है तो शिवराज सिंह चौहान है। मैं हूं। चौहान ने कहा, ”केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बाद भी हम चुनाव हार गये। दोष मुझमें ही है। कमी मुझमें ही कहीं न कहीं है। मैं इस कसौटी पर खरा नहीं उतर पाया। ‘अबकी बार 200 पार पर हम फेल हो गए हैं।
जब उनसे सवाल किया गया कि 13 मंत्रियों के हारने में क्या टिकट वितरण में गलती हुई, तो उन्होंने कहा, ”जो भी गलती थी, वह मेरी थी। हम जनता के बीच अपने विकास की योजनाओं को ठीक से नहीं पहुंचा पाये। इसके अलावा, कांग्रेस ने जनता के बीच भ्रम का वातावरण बनाया। जब उनसे सवाल किया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को इस हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, तो इस पर उन्होंने कहा, ”कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। यह प्रदेश का मुद्दा है।
2019 में बनेगी बीजेपी की सरकार   
उन्होंने कहा कि अब हम सशक्त एवं रचनात्मक सहयोग से विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और प्रतिरोध पर चौकीदारी की भी जिम्मेदारी हमारी है। एक सवाल के जवाब में चौहान ने कहा कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में फिर से भाजपा की सरकार बने, यह मेरी मंशा है और इसके लिए हम अभी से तैयारी शुरू करेंगे।
उन्होंने कहा कि जनता से असीम स्नेह और प्यार सरकार को विशेष रूप से मुझे मिलता रहा। उन्होंने कहा,”परिवार का सदस्य बनकर मैंने सरकार चलाने की कोशिश की। मुझे लगता था कि प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता मेरा परिवार है। उनका सुख मेरा सुख और उनका दुख मेरा दुख है। अपने 13 साल के शासनकाल में मैंने भरसक क्षमता के साथ प्रदेश का विकास करने की कोशिश की।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पर्थ की पिच देखकर खुश हैं विराट कोहली
Next Article हरा चना शरीर को देता है भरपूर एनर्जी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मोदी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को स्मरण किया, स्वतंत्रता सेनानियों के साहस की सराहना की
national
August 9, 2026
किंग, प्रिंस और शेर फिर लौट आए! ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ट्रेलर से पहले मेकर्स ने जारी किए चार दमदार नए पोस्टर
entertainment
August 9, 2026
सम्यक्त्व की दृढ़ता, ईर्ष्या का त्याग और कर्मों की समझ आत्मकल्याण का मार्ग
social
August 9, 2026
सुख-दुःख कर्मों का खेल, समता रखना ही सच्ची साधना : डॉ. श्री पदमचन्द्रजी म.सा.
social
August 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?