शिलॉन्ग: शारदा चिट फंड केस में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने पहुंचे सीबीआई के अधिकारी को शनिवार को कोई सफलता नहीं हाथ लग पाई। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, कई घंटों तक पूछताछ में राजीव कुमार ने सीबीआई टीम को सहयोग करने से इनकार कर दिया। कोलकाता पुलिस कमिश्नर के साथ उनके विश्वजीत देब भी थे।
शुक्रवार को शिलांग पहुंचे कुमार टॉप हेरिटेज होटल में ठहरे हुए थे जहां से सिटी के दिल कहे जानेवाले ओकलैंड स्थित सीबीआई आफिस में 11 बजे उनका इंटरव्यू शुरू हुआ। लेकिन, दोपहर बाद तक सीबीआई की टीम उनसे कुछ खास नहीं निकलवा पाई।
सीबीआई ऑफिस जहां पर राजीव कुमार की पूछताछ की जा रही थी उसके बाहर चारों तक पत्रकारों की भीड़ थी और वहां की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई थी।
12 सदस्यीय सीबीआई टीम की अगुवाई विवेक दत्त कर रहे थे जिसमें एसपी रैंक, एडिशनल एसपी, डीएसपी और अन्य अधिकारी शामिल थे। दत्त डीआईजी रैंक के ऑफिसर हैं।

