सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शेफाली ने बताया स्मृति और उनकी जुगलबंदी मैदान पर कैसी होती है
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

शेफाली ने बताया स्मृति और उनकी जुगलबंदी मैदान पर कैसी होती है

Last updated: April 7, 2020 8:12 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:हाल में ऑस्ट्रेलिया में खत्म हुए टी-20 वर्ल्ड कप में कमाल की बल्लेबाजी करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बैटर शेफाली वर्मा का मानना है कि उनके लिए अभी सफर शुरू ही हुआ है। शेफाली कहा कि आगे की राह केवल कड़ी होगी और वो हर उस चुनौती की तरफ बढ़ेंगी, जो महिला टीम को विश्व विजेता बनने की ओर ले जाती है। इस दौरान शेफाली ने बताया कि स्मृति मंधाना के साथ पारी का आगाज करने का अनुभव कैसा रहा।

भारतीय टीम को आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी और शेफाली भी उस टीम का हिस्सा थीं। शेफाली ने कहा, ‘बस वो दिन हमारा दिन नहीं था। खेल में हार जीत तो लगी रहती है और भी मौके आएंगे जो हमें हमारी मंजिल तक ले जाएंगे। जो हुआ हम उसे बदल नहीं सकते, अब जो होगा वो हमारे हाथों में है और हम उसे नहीं छोड़ेंगे।’ शेफाली ने विश्व कप के पांच मैचों में 158.25 के स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए थे। उन्होंने कहा कि अगर उनकी टीम खिताब जीतती तो उन्हें अच्छा महसूस होता।

शेफाली ने कहा, ‘मेरा काम फील्ड पर जाना और रन बनाना है ताकि टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया जा सके। निश्चित रूप से अगर कोई आपके प्रदर्शन की तारीफ करता है तो आपको अच्छा लगता है, लेकिन अगर हम खिताब जीतते तो हमें और अच्छा लगता।’ 16 साल की शेफाली ने कहा कि इस टीम का मानना है कि कोई सीनियर या जूनियर नहीं है और इससे टीम को काफी मदद मिलती है।

‘ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी अच्छा’

उन्होंने कहा, ‘आपको पता है कि यहां सीनियर-जूनियर जैसी कोई चीज नहीं है। यहां काफी शांत वातावरण है और ना केवल हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना जैसी सीनियर खिलाड़ी एक दूसरे की मदद करते हैं, बल्कि सभी करते हैं। कोच डब्ल्यूवी रमन सर भी काफी अच्छे हैं।’ भारतीय बैटर ने कहा,  ‘रमन सर के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि हमेशा समस्या का हल निकालने के लिए तैयार रहते हैं। अगर मुझे कोई समस्या होती है तो मैं उनके पास जाती हूं और वे मुझे बताते हैं कि मुझे किस तरह से काम करना है।’

‘हम दोनों खराब गेंद का इंतजार करते हैं’

मंधाना के साथ अपनी बल्लेबाजी को लेकर उन्होंने कहा, हम चीजों को सरल रखने की कोशिश करते हैं। अगर खराब गेंद है तो जरूर हिट करना चाहिए। इसलिए जब मुझे खराब बॉल मिलती है तो मैं इसे हिट करती हूं और मंधाना के साथ भी ऐसा ही है। लेकिन जब हमें अच्छी बॉल मिलती है तो हम उस पर सिंगल लेने की कोशिश करते हैं।’ शेफाली का यह पहला टी-20 वर्ल्ड कप था। उन्होंने अपने अगले लक्ष्य को लेकर कहा, ‘अब भारत के लिए अधिक से अधिक मैच जीतना है। मेरा हमेशा से यह लक्ष्य रहता है कि मैं टीम की सफलता में ज्यादा से ज्यादा योगदान दूं।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिल्ली में होने वाला शूटिंग वर्ल्ड कप फिर से रद्द
Next Article 84 साल की उम्र में इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर पीटर वॉकर का निधन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेम्बूर: छठे दिन जप दिवस का आयोजन, सभा अध्यक्ष व टीम ने की साध्वी श्री के दर्शन
social
September 14, 2026
सुर, शब्द और शख्सियत: साबरी ब्रदर्स की महफिल में गूंजे रूहानी नगमे, श्रोताओं ने लिया लाइव शो का भरपूर आनंद
entertainment
September 13, 2026
ओरी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से रोहित शेट्टी के साथ शेयर किया मस्ती भरा पल
entertainment
September 13, 2026
पर्युषण महापर्व का छठा दिवस जप दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?