By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सहारनपुर से दिखीं हिमालय की बर्फीली पहाड़ियां
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

सहारनपुर से दिखीं हिमालय की बर्फीली पहाड़ियां

Last updated: April 30, 2020 8:48 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

सहारनपुर:कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 24 मार्च के बाद से ही पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। भारत की पूरी आबादी इस वक्त अपने घरों में कैद है और कल-कारखानों पर भी ताला लगा है। इस लॉकडाउन की वजह से प्रदूषण के स्तर में भी भारी कमी आई है और प्रकृति अपने पूराने स्वरूप में लौट आई है। लॉकडाउन में लोगों ने पहली बार प्रकृति को इतनी नजदीक से देखा व उससे जुड़ाव महसूस किया है। वाहन-फैक्ट्री सब बंद होने से हवा साफ व धूल-धुंए से मुक्त हो गईं है और प्रकृति के नजारे आम हो गए हैं। जी हां, नीले आसमान में दृश्यता का आलम यह है कि सहारनपुर से अपर हिमालयन रेंज की बर्फीली पहाड़ियां तक आसानी से देखी जा रही हैं।

ऐसे ही कुछ खुशनुमा पल इनकम टैक्स अधिकारी दुष्यंत कुमार सिंह ने अपने कैमरे में कैद किए है। दुष्यंत सिंह के अनुसार, रविवार शाम बारिश के बाद नजारा देखकर वह भी एक बारी चौक गए थे। चकराता से ऊपर की ओर गंगोत्री यमुनोत्री पर्वत श्रंखला की बंदरपूंछ आदि की पहाड़ियां साफ दिखाई दे रही थी जिन्हें उन्होंने अपने कैमरे में कैद किया हैं। सिंह की अध्यापक पत्नी निधि बताती हैं कि यह पहाड़ियां करीब 200 किलोमीटर दूर है।

खास है कि अभी तक वायुमंडल में पसरे घने प्रदूषण के चलते देहरादून-मसूरी की पहाड़ियां भी कभी-कभार बारिश के बाद मुश्किल से दिखाई दे पाती थीं लेकिन आज अपर हिमालयन रेंज की पर्वत श्रृंखलाएं सहारनपुर से दिखाई दे रही हैं तो मतलब साफ है। हवाओं को साफ व प्रदूषण मुक्त बनाने का जो काम पूरी सरकारी मशीनरी न कर पाई हो, उसे लॉकडाउन ने कर दिखाया हैं।

लॉक डाउन के चलते वाहन फैक्ट्री सब बंद होने से धूल धुंए के साथ हवा में हानिकारक गैसें आदि का प्रभाव खत्म हो गया और लोगों ने पहली बार प्रकृति को इतनी नजदीक से देखा और उसकी अप्रतिम सुंदरता का अहसास किया है।प्रदूषण विभाग के भी अनुसार, लॉक डाउन के चलते हवाओं की गुणवत्ता में करीब 35% तक सुधार है। जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई लेवल 70 पर आ गया है। जो दिवाली के आसपास 300 पार पहुंच जाया करता था और 120-125 से कम तो कभी आता ही नहीं था।

सहायक वैज्ञानिक अधिकारी गीतेश चंद्र कहते हैं कि लाक डाउन में वाहन फैक्ट्री आदि सब बंद है। बारिश में धूल-धुंआ आदि सब धुल गया है तो आसमान साफ दिखेगा ही। बता दें कि बीते 24 मार्च से देशभर में लॉकडाउन जारी है और इसकी वजह से गंगा नदी का जल भी काफी साफ हो गया है। इतना ही नहीं, वायु प्रदूषण में भी काफी कमी देखने को मिली है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘फर्जी आरोग्य सेतु’ से खुफिया जानकारी चुराने की साजिश में जुटा पाक
Next Article कोरोना पर बोले ट्रंप- मुझे चुनाव हरवाने के लिए कुछ भी कर सकता है चीन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सतिंदर सरताज ने रणवीर सिंह के ‘धुरंधर’ प्रदर्शन को दिया “स्टैंडिंग ओवेशन”: “ऐसी मेहनत को मैं दिल से सराहता हूं”
entertainment
May 4, 2026
विरार में अल्ट्रा एचडी LASIK संग ASG दृष्टि आई हॉस्पिटल में नेत्ररोगियों के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा
Business Mumbai / Maharshtra
May 4, 2026
यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?