शाहदरा। शाहदरा सभा ओसवाल भवन विराजित शासनश्री साध्वीश्री संघमित्रा जी ठाणा-4 व उसके पश्चात बहुश्रुत साध्वीश्री कनकश्री जी ठाणा-5 के अमृतवाणी के सरंक्षक युवकरत्न श्री सुखराज जी सेठिया ने सात का प्रत्याख्यान किया एवं दिल्ली सभा अध्यक्ष श्री तेजकरण जी सुराणा, शाहदरा सभा मंत्री श्री राजेन्द्र जी सिंघी ने उनकी तप की अनुमोदना में अपने भाव व्यक्त किए।
बहुश्रुत साध्वीश्री कनकश्री जी द्वारा रचित गीत -युवक रत्न श्री सुखराज जी सेठिया के तपस्या की अनुमोदना में ज्योतिचरण श्री महाश्रमण की पावन सन्निधि में अभिनव,
संघ मनाएं महाप्रज्ञ की जन्म शताब्दी का उत्सव, पाया गाँधीनगर क्षेत्र ने आस्था का उत्तम वैभव तप आराधन से आल्हादित करते गौरव का अनुभव, बचपन से ही धर्मसंघ के प्रति जो सहज समर्पित है, श्रेष्ठ कार्यकर्ता है और ‘युवकरत्न’ से संबोधित है, शांत स्वभावी,विनयशील यह सेठिया सुखराज है, तप उपहार लिए प्रस्तुत पुखराज कमल को नाज़ है।
शाहदरा में ‘तप अनुमोदना’ कार्यक्रम का आयोजन

