मुंबई: आज शेयर बाजार आज भी हरे निशान के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स आज दिन के अपने उच्च स्तर 32897.59 पर पहुंचने के बाद 32720 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1.89 फीसद की तेजी या अंकों की उछाल के साथ बुधवार को कारोबार समाप्त किया। वहीं निफ्टी भी आज 9408 के स्तर पर खुला और दिन के सबसे उच्च स्तर 9,599.85 तक पहुंचा। अंत में 9500 के ऊपर बंद हुआ। निफ्टी आज 172.45 अंकों की बढ़त के बाद 9,553.35 के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक सेक्टोरियल इंडेक्स की बात है तो निफ्टी मिडकैप-50, ऑटो, बैंक, आईटी, मीडिया, मेटल, पीयूसी बैंक, प्राइवेट बैंक फायदे में रहे तो वहीं फार्मा और एफएमसीजी नुकसान के साथ बंद हुए।

