सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सेंसेक्स 2476 अंक और निफ्टी 702 की बढ़त के साथ बंद
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

सेंसेक्स 2476 अंक और निफ्टी 702 की बढ़त के साथ बंद

Last updated: April 7, 2020 4:11 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

मुंबई: तीन दिन की छुट्टी के बाद आज सप्ताह के पहले दिन भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुलने में कामयाब रहे। सेंसेक्स 1224 अंक और निफ्टी 362 पॉइंट ऊपर खुले। ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 2500 अंक पार कर गया। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स ने 2476.26 अंक या 8.97% ऊपर 30,067.21 पर और निफ्टी 702.10 पॉइंट या 8.69% ऊपर 8,785.90 का करोबार किया। इससे पहले शुक्रवार, 3 अप्रैल को बाजारों में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 591.07 अंक नीचे 27,674.24 पर और निफ्टी ने 170.00 पॉइंट नीचे 8,083.80 का करोबार खत्म किया था।

बाजार में बढ़त के प्रमुख कारण

  • ऐसी खबरें हैं कि सरकार लॉकडाउन को समय पर हटा सकती है। अधिकारी ऐसी जगहों पर से लॉकडाउन हटाने का विचार कर रहे हैं जहां पर कोरोनावायरस का संक्रमण कम है। ऐसे में व्यवसाय से जुड़े लोगों को राहत मिल सकती है।
  • भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन के अमेरिका एक्सपोर्ट पर मुहर लगा दी। हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन भारत में मलेरिया के इलाज की पुरानी और सस्ती दवा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच देश के स्वास्थ्यकर्मी यह दवा एंटी-वायरल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके चलते सरकार ने पिछले महीने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था।

बीएसई पर करीब 20 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 116 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,576 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,842 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 538 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
  • 26 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 189 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 459 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 203 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद

सोमवार, 6 अप्रैल को अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के कई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोंस 7.73 फीसदी की बढ़त के साथ 1,627.46 अंक ऊपर 22,680.00 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 7.33 फीसदी बढ़त के साथ 540.15 अंक ऊपर 7,913.24 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 7.03 फीसदी बढ़त के साथ 175.03 पॉइंट ऊपर 2,663.68 पर बंद हुआ। वहीं,चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 1.67 फीसदी बढ़त के साथ 46.19 पॉइंट ऊपर 2,810.18 पर बंद हुआ।

बीएसई बैंकिंग सेक्टर में 22% तक उछाल

बैंक बढ़त (%)
इंडसइंड बैंक 22.60%
एक्सिस बैंक 19.41%
ICICI बैंक 13.82%
HDFC बैंक 10.18%
कोटक बैंक 5.00%
फेडरल बैंक 7.01%
SBI बैंक 6.15%
RBL बैंक 4.73%
सिटी यूनियन बैंक 1.90%

अमेरिकी शेयर बाजार में जोरदार 7 फीसदी की उछाल

  • समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को सभी 11 प्राइमरी एसएंडपी 500 सेक्टर्स में तेजी रही जबकि टेक्नोलोजी और युटिलिटीज में क्रमश: 8.78 फीसदी और 7.85 फीसदी की तेजी रही।
  • अमेरिकी राष्ट्ररपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा था कि अमेरिकियों को आगे शायद सबसे कठिन सप्ताह देखने को मिलेगा और कोविड-19 के कारण कई लोगों की मौत हो सकती है।
  • पिछले सप्ताह अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।
  • कोरोनावायरस ने अमेरिका समेत पूरी दुनिया में कहर बरपाया है। अमेरिका में इस महामारी ने 10,000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है जबकि इसके संक्रमण के मामले 3.67 लाख से अधिक हो गए हैं।

G20 देशों की अर्थव्यवस्था में आ सकती है गिरावट, भारत भी इसका हिस्सा

कोरोनावायरस संक्रमण और इसे रोकने की कोशिशों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है और मूडीज इनवेस्टर सर्विस ने कहा है कि जी-20 देशों की अर्थव्यवस्था में 2020 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में गिरावट आ सकती है। गिरावट का का यह अनुमान इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि जी-20 दुनिया की सबसे बड़ी विकसित और उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है। भारत भी इस समूह का सदस्य है। दुनिया की दो-तिहाई से अधिक आबादी जी-20 अर्थव्यवस्थाओं में रहती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोनावायरस की महामारी के कारण पड़ने वाले आर्थिक प्रभावों के तहत मांग में गिरावट आई है। आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है और दुनियाभर में शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई है। मूडीज की रिपोर्ट में कहा गया कि 2020 की पहली छमाही में वैश्विक अर्थव्यवस्था को इतना बड़ा झटका लगा है, जितना पहले कभी देखा नहीं गया।

कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों के अब तक 4825 मामले

कोरोनावायरस का संक्रमण दूसरी और तीसरी स्टेज के बीच पहुंच गया है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह बात कही। हालांकि, बीते 8 दिन में कल पहली बार ऐसा हुआ जब नए मामलों में कमी दर्ज की गई। दिन भर में 488 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। 28 मार्च को संक्रमितों की संख्या में 141 की बढ़ोतरी हुई थी। अगले दिन इसमें कमी आई और 115 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद हर दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती गई। अब तक 4 हजार 825 मामले सामने आ चुके हैं। बीमारी 27 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुकी है। 135 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 361 बीमारी से उबर चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं।
अमेरिका और फ्रांस में बढ़ रही है बेरोजगारी
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और फ्रांस में बेरोजगारी बढ़ रही है, जबकि चीन में बेरोजगारी दर में अब स्थिरता आने लगी है। मूडीज फाइनेंशियल कंडीशन इंडिकेटर्स के मुताबिक अमेरिका में वित्तीय स्थिति खराब बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक पूरे जी-20 क्षेत्र में व्यापार घट रहा है। व्यापार घटने और आपूर्ति श्रृंखला खराब होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर वायरस का दिख रहा नकारात्मक प्रभाव और बढ़ जाएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर बोले राहुल गांधी, पहले देश के लोगों को मिले जीवनरक्षक दवा
Next Article कोरोना से लड़ने और देश को आर्थिक संकट से उबारने को सोनिया गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पांच सुझाव दिए

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?