नई दिल्ली:पीएम नरेंद्र मोदी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से तिरंगा फहराने के बाद देशवासियों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर सेना में एक नए सर्वोच्च पद के गठन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, ‘तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और उन्हें प्रभावी नेतृत्व मुहैया कराने के लिए ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’ (सीडीएस) बनाया जाएगा, इससे सेना और अधिक प्रभावी होगी।’
इस दौरान उन्होंने पीएम ने देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और आंतकवाद को उखाड़फेकने की बात भी कही। बता दें कि फिलहाल तीनों सेनाओं के अलग-अलग चीफ हैं। भारतीय सेना के सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत हैं, जबकि एयर फोर्स के चीफ बीएस धनोआ हैं। भारतीय नेवी की कमान एडमिरल करमबीर सिंह संभाल रहे हैं। संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति तीनों सेनाओं के अध्यक्ष होते हैं, जबकि तीनों सेनाओं का कामकाज रक्षा मंत्री देखते हैं।
लाल किले की प्राचीर से कहा कि जल जीवन मिशन हर घर को पीने का पानी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा, ‘जल जीवन मिशन इस बात को सुनिश्चित करेगा कि हर घर को पीने का पानी मिले।’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जल जीवन मिशन के लिए सरकार ने 3.5 लाख करोड़ रुपये अलग से रखे हैं। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को छठीं बार बतौर प्रधानमंत्री ध्वजारोहण किया।
सेना को मिलेगा ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’

