पंकज श्रीवास्तव/पटना। सिवान वर्तमान सांसद ओम प्रकाश यादव ने जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज सिंह पर कत्ल का आरोप लगाया है। उन्होंने सीवान में एक प्रेस वार्ता कर बताया कि क्यूँ और कैसे हरिशंकर सिंहजी खाद व्यवसायी को मनोज सिंह ने टुकड़े-टुन्नाजी में काट कर हत्या कर दी।
गौरतलब है कि हरिशंकर सिंह सीवान से सटे पचरुखी के बड़े खाद व्यवसायी थे। जिनका सुबह में टहलते वक्त अपहरण कर लिया गया। दर्ज केश में उनके परिजनों ने इसके पहले ही आरोप लगाया था कि इस अपहरण और उसके बाद हत्या में मनोज सिंह का हाथ है। आज के प्रेस वार्ता में ओमप्रकाश सिंह ने दावा किया की मनोज सिंह सीवान के कुख्यात शहाबुद्दीन के शूटर रहें हैं। उन्होंने हत्या के इस मामले में 17 बार कोर्ट के नोटिस की अवहेलना की और पैसे की बदौलत अपना नाम इस हत्याकांड से निकलवाने में सफल हो गये। इसके अलावा भी भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के ऊपर जिले के विभिन्न हत्याओं में हाथ है।
सीवान सांसद ने लगाया जिला अध्यक्ष पर हत्या का आरोप

