सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सीमा पर तनाव बढ़ा, पाक के कब्जे वाले कश्मीर में 10 से ज्यादा आतंकी शिविर बने
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

सीमा पर तनाव बढ़ा, पाक के कब्जे वाले कश्मीर में 10 से ज्यादा आतंकी शिविर बने

Last updated: August 10, 2019 4:50 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File photo
SHARE

श्रीनगर: नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के कोटली, रावलकोट, बाघ और मुजफ्फराबाद में 10 से ज्यादा आतंकी शिविर सक्रिय हो गए हैं। खुफिया सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। आतंकी गुटों की सक्रियता पाकिस्तानी सेना के सहयोग से बढ़ी है। इसे देखते हुए भारतीय सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
दरअसल, पेरिस स्थित फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने पाकिस्तान को मई 2019 तक इन शिविरों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाए जाने की बात कही थी। ऐसा न किए जाने पर पाक को दी जाने वाली रकम रोकी जा सकती है।
हमला होता है तो इस्लामाबाद जिम्मेदार नहीं: इमरान खान
सूत्रों के अनुसार, पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने दो दिन पहले संसद के संयुक्त सत्र में कहा था कि भारत में अगर दोबारा पुलवामा जैसा हमला होता है तो इसके लिए इस्लामाबाद जिम्मेदार नहीं होगा। इमरान का यह बयान जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और आईएसआई के हैंडलर्स को आतंकी शिविरों को दोबारा सक्रिय किए जाने छूट देने जैसा है।
मसूद अजहर का भाई इब्राहिम पीओके में दिखा
खुफिया रिपोर्ट्स में यह खुलासा हुआ है कि जैश, लश्कर और तालिबान के लगभग 150 सदस्य कथित तौर पर कोटली के निकट फागूश और कुंड शिविरों और मुजफ्फराबाद क्षेत्र में शवाई नल्लाह और अब्दुल्लाह बिन मसूद शिविरों में इकट्ठे हुए हैं। पिछले दिनों मसूद अजहर का भाई इब्राहिम अतहर भी पीओके में दिखा था।
डोभाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की
कश्मीर में मौजूद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें आईबी के निदेशक अरविंद कुमार, जम्मू एवं कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह और सेना के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान सुरक्षा रणनीति और आतंकी खतरों पर चर्चा हुई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भूटान राजा जिग्मे खेसर ने सुषमा की याद में 1000 दीये जलाए, मठ में प्रार्थना सभा भी की
Next Article अनंतनाग की सड़कों पर दिखे अजीत डोभाल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई: अणुव्रत चेतना दिवस पर साध्वीवृन्द का उद्बोधन, आत्म अस्तित्व में व्रत की चेतना
social
September 12, 2026
रणवीर सिंह बने BMW के नए ब्रांड एंबेसडर
Business entertainment
September 11, 2026
अनावश्यक नहीं बोलना भी है मौन की साधना : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026
कांदिवली में पर्युषण पर्वाराधना का चतुर्थ दिवस वाणी संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?