By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सीडीएस रावत ने कहा- 2022 से संयुक्त कमांड काम करेगी, जम्मू-कश्मीर के लिए थिएटर कमांड का गठन होगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सीडीएस रावत ने कहा- 2022 से संयुक्त कमांड काम करेगी, जम्मू-कश्मीर के लिए थिएटर कमांड का गठन होगा

Last updated: February 18, 2020 9:47 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने सोमवार को कहा कि 2022 से ज्वाइंड कमांड काम करना शुरू कर देंगी। इस संयुक्त कमांड के साथ ही जम्मू-कश्मीर के लिए थिएटर कमांड का गठन भी किया जाएगा। सीडीएस रावत पुनर्गठन की प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं। इसी के तहत समुद्री खतरे को देखते हुए पेनिन्सुला कमांड, चीन को ध्यान में रखते हुए एक कमांड और जम्मू-कश्मीर के लिए थिएटर कमांड का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है।

जनरल बिपिन रावत ने कहा- नेवी के तहत संचालित होने वाली पेनिन्सुला कमांड जल्द ही काम करना शुरू कर देगी। इसके लिए स्टडी के निर्देश दे दिए गए हैं जो 31 मार्च से शुरू हो जाएगी। स्टडी 3-4 महीनों में पूरी होने के बाद अगले साल के अंत तक यह कमांड नेवी के तहत काम करना शुरू कर देगी।

थियेटर कमांड क्या होती है

थल, जल और वायु सेना के ऑपरेशन को एक साथ नियंत्रित करने की व्यवस्था को थियेटर कमांड कहा जाता है। एक सीनियर कमांडर तीनों सेनाओं के ऑपरेशन के बारे में फैसला करता है। इसके जरिए युद्ध की स्थिति में सभी संसाधनों का एक साथ इस्तेमाल किया जाता है, ताकि सेनाओं की क्षमता बढ़ाई जा सके। भारत में अभी केवल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इस तरह की थियेटर कमांड काम कर रही है। सीडीएस जनरल रावत ने जम्मू-कश्मीर में इसी तरह की कमांड गठित करने की बात कही है।

इस कमांड के अंतर्गत वायु सेना से संबंधित हथियार आएंगे
भारत जल्द ही जम्मू-कश्मीर के लिए अलग कमांड बनाएगा। वहीं, भारतीय वायु सेना अगले साल की शुरुआत तक एयर डिफेंस कमांड का प्रबंध करेगी। इसके अंतर्गत वायु सेना से संबंधित हथियार, लॉन्ग रेंज मिसाइलें आएंगी। भारत के पास प्रशिक्षण और सैद्धांतिक विषयों के लिए भी अलग कमांड मौजूद रहेगी। जनरल रावत ने बताया कि नौसेना ने तीसरे एयरक्राफ्ट कैरियर की मांग की है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मशहूर अभिनेता और टीएमसी के पूर्व सांसद तपस पॉल का निधन
Next Article CAA के खिलाफ प्रदर्शन में 22 की मौत, 322 अब भी जेल में: इलाहाबाद कोर्ट से बोली UP सरकार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘ पेड्डी’ के लिए राम चरण को मिल रही नेशनल अवॉर्ड की मांग, फैंस ने की जमकर तारीफ
entertainment
June 4, 2026
पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ काकरोच का पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान
state
June 4, 2026
स्वयं – वी कनेक्ट की चौथी बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
social
June 4, 2026
तेरापंथी सभा मुंबई का अधिवेशन संपन्न, सुरेंद्र कोठारी निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष
social
June 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?