By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: SCO बैठक के लिए भारत के न्योते का इंतजार कर रहा है पाकिस्तान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

SCO बैठक के लिए भारत के न्योते का इंतजार कर रहा है पाकिस्तान

Last updated: January 25, 2020 9:56 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार (24  को कहा कि पाकिस्तान इस साल होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में इस्लामाबाद की भागीदारी पर कोई भी निर्णय लेने से पहले भारत के निमंत्रण का इंतजार करेगा।

नई दिल्ली में 16 जनवरी को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था कि भारत एससीओ की वार्षिक बैठक के लिए अन्य नेताओं के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को आमंत्रित करेगा।

पहली बार भारत एससीओ की इस बैठक की मेजबानी करेगा। नई दिल्ली में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान की भागीदारी के बारे में पूछे जाने पर कुरैशी ने संवाददाताओं से कहा, “हमें निमंत्रण का इंतजार करना होगा।”

वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान की सरकार ने ‘कश्मीर एकजुटता दिवस’ को मनाए जाने के तहत एक हफ्ते से अधिक दिनों का एक अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। पाकिस्तान में पांच फरवरी को ‘कश्मीर एकजुटता दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन देश में सार्वजनिक अवकाश रहता है।

पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने विदेश मंत्रालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान में ‘कश्मीर के मुद्दे’ को देश और विदेश में उठाया जाएगा।

कुरैशी ने कहा कि इसकी शुरुआत 25 जनवरी से हो जाएगी और यह पांच फरवरी को ‘कश्मीर एकजुटता दिवस’ तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं को ‘कश्मीरियों के संघर्ष’ के बारे में बताना है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का समापन पांच फरवरी को ‘आजाद कश्मीर’ (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) के मुजफ्फराबाद स्थित विधानसभा में प्रधानमंत्री इमरान खान के संबोधन के साथ होगा। इसकी शुरुआत 25 जनवरी को मीडिया मुहिम के साथ होगी। 27 जनवरी को इस्लामाबाद के नेशनल कौंसिल ऑफ आर्ट्स में सांस्कृतिक शो होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article U19 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड को हराकर भारत ग्रुप ए में टॉप पर, क्वार्टर फाइनल में की एंट्री
Next Article एलाजिग प्रांत में 6.8 तीव्रता का भूकंप, 18 की मौत; ईरान समेत तीन देशों में महसूस किए गए झटके

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आजमगढ़ में संसद मार्च कर रहे युवाओं के दमन के खिलाफ उतरे किसान संगठन
state
July 22, 2026
शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म
national
July 22, 2026
अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का नया गाना ‘सुहाना’ प्यार और जवानी के कोमल एहसासों को खूबसूरती से करता है बयां
entertainment
July 22, 2026
मुलुंड तेरापंथ भक्न में “श्री उत्सव एक कदम स्वालंबन की ओर” का भव्य आयोजन
social
July 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?