By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सचिन तेंदुलकर ने कहा, ओलंपिक में शामिल हो क्रिकेट, यह होगा फायदा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

सचिन तेंदुलकर ने कहा, ओलंपिक में शामिल हो क्रिकेट, यह होगा फायदा

Last updated: January 24, 2019 10:43 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई: क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किए जाने की मांग काफी समय से उठ रही है. वीरेंद्र सहवाग सहित कई दिग्गज खिलाड़ी इसकी वकालत काफी समय पहले से कर रहे हैं. अब भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी इसकी पैरवी की है. तेंदुलकर ने क्रिकेट को ओलंपिक खेलों में शामिल करने की वकालत करते हुए मंगलवार को कहा कि अब इस खेल के अलग अलग प्रारूप है और इसके खेल महाकुंभ में शामिल होने से इसका विश्व में अधिक प्रसार होगा.
तेंदुलकर ने कहा कि अगर क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करना है तो अन्य टीमों को तैयारियों के लिये पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘बाक के दिमाग में यह बात थी कि पांच दिनी क्रिकेट को कैसे ओलंपिक में शामिल किया जा सकता है. क्रिकेट उन कुछेक खेलों में शामिल हैं जिसके कई प्रारूप हैं जैसे वनडे, टी20, टी10 और जब तक (आईओसी) क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाता है तो हो सकता है कि तब तक पांच ओवरों का खेल भी शुरू हो जाए.’’ तेंदुलकर ने कहा, ‘‘लेकिन क्रिकेटर होने के नाते मुझे लगता है कि यह खेल ओलंपिक में होना चाहिए. मैं निसंदेह ऐसा देखना चाहता हूं.’’
दीपा करमार की किताब का विमोचन किया सचिन ने
तेंदुलकर ने ‘दीपा करमाकर-द स्माल वंडर’ किताब के मुंबई में विमोचन के अवसर पर कहा, ‘‘क्रिकेटर होने के नाते मैं कहूंगा कि खेल का वैश्वीकरण होना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुछ समय पहले मैं रियो ओलंपिक में था. मैंने थामस बाक (आईओसी अध्यक्ष) से बात की और उनसे कहा कि मुझे लगता है कि क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाना चाहिए.’’
तेंदुलकर ने दीपा करमाकर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल प्रभाव छोड़ा है बल्कि हजारों युवाओं को बाहर आकर देश के लिए कुछ खास करने के लिए प्रेरित भी किया है. यही मायने रखता है.” दीपा रियो ओलंपिक में वॉल्ट स्पर्धा में चौथे स्थान पर आकर रातोंरात स्टार बन गई थीं. इस समय वे 2020 में होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारियां कर रही हैं. दीपा ने कहा, मैं मार्च में ओलंपिक में चयन के लिए प्रतिस्पर्धा में भाग लूंगी. क्वालिफिकेशन के मानदंडों में अब काफी बदलाव आया है. ये मानदंड भारत जैसे देश के लिए काफी कड़े हैं, जो कि जिमनास्टिक में ज्यादा विकसित नहीं हैं, लेकिन मैं क्वालिफिकेशन के लिए अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रही हूं.”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रड्यूसर भारत पटेल ने लगाया आरोप, सनी लियोनी ने 5 लाख लेकर भी नहीं किया शूट
Next Article चुनाव आयोग की दो टूकः बैलेट पेपर के युग में नहीं लौटेंगे, EVM से ही होंगे चुनाव

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?