By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ दो कदम पीछे हैं रोहित शर्मा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ दो कदम पीछे हैं रोहित शर्मा

Last updated: October 24, 2018 11:39 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में नाबाद 152 रन की पारी खेली। रोहित ने अपनी इस पारी में कुल 15 चौके और 8 छक्के लगाए। इस मैच के बाद वो भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गए। रोहित के नाम पर वनडे क्रिकटे में इस वक्त कुल 194 छक्के दर्ज हो गए हैं और वो पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ दो कदम पीछे हैं।
सचिन को पीछे छोड़ सकते हैं रोहित शर्मा
भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर हैं जबकि रोहित शर्मा तीसरे पायदान पर। सचिन के नाम पर कुल 195 छक्के हैं और रोहित अब तक 194 छक्के लगा चुके हैं। ऐसे में अगर रोहित विशाखापत्तनम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो छक्के और जड़ देते हैं तो वो सचिन को पीछे छोड़ते हुए भारत की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। वहीं भारतीय की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल महेंद्र सिंह धौनी के नाम पर है। पहले वनडे में रोहित ने पूर्व कप्तान गांगुली को पीछे छोड़ा था जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 190 छक्के लगाए थे। रोहित शर्मा ने भारत के लिए अब तक 189 वनडे मैचों में 194 छक्के लगाए हैं जबकि सचिन ने 463 वनडे मैचों में 195 छक्के लगाए थे। धौनी ने अब तक खेले 328 वनडे मैचों में 217 छक्के लगाए हैं।
भारत की तरफ से धौनी हैं नंबर वन
भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी हैं जिनके नाम पर इस वक्त 217 छक्के हैं। वैसे विश्व क्रिकेट में धौनी छक्का लगाने के मामले में फिलहाल चौथे नंबर पर हैं जबकि रोहित शर्मा आठवें स्थान पर हैं। विश्व वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम पर है जिन्होंने 351 छक्के लगाए हैं। क्रिस गेल दूसरे नंबर पर हैं जिनके नाम पर अभी 275 छक्के हैं जबकि तीसरे नंबर पर 270 छक्कों के साथ श्रीलंका के बल्लेबाज सनथ जयसूर्या हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘मोदीनॉमिक्स’ की फैन हुई दुनिया, यहां मिलेगा 2018 का शांति पुरस्कार
Next Article यात्रा के दौरान गर्भवती महिला ने बच्चे को दिया जन्म

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?