नई दिल्ली:पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर वह विदेश जाना चाहते हैं, तो 10 करोड़ रुपये जमा कराएं। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कार्ति चिदंबरम से कहा कि आप जहां जाना चाहते हैं जा सकते हैं और जो करना चाहते हैं कर सकते हैं, लेकिन कानून के साथ खिलवाड़ मत कीजिए।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कार्ति की उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें उन्होंने एक कंपनी द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंटों के लिए अगले कुछ महीनों के लिए फ्रांस, स्पेन, जर्मनी और ब्रिटेन जाने की अनुमति दिये जाने का अनुरोध किया था।
SC ने कार्ति चिदंबरम से कहा, 10 करोड़ रुपये जमा कराएं और विदेश जाएं

