सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सभी आराधनाओं का सार उपशम भाव यानी क्षमा है: पू. ललितशेखरविजयजी म. सा.
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

सभी आराधनाओं का सार उपशम भाव यानी क्षमा है: पू. ललितशेखरविजयजी म. सा.

Last updated: July 22, 2019 9:54 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

मुंबई। आ. रविशेखरसूरीश्वरजी म. सा. की निश्रा में श्री ठाकुरद्वार जैन श्वे. मू. पू. संघ के नेमानी वाड़ी में आज अमृत बिंदु ग्रंथ के ‘क्षमा’ विषय पर प्रवचन हुआ। पू. ललितशेखरविजयजी म. सा. ने अलग अलग दृष्टांत और उदाहरणों के माध्यम से विस्तार से बताया के सभी आराधनाओं का सार उपशम भाव यानी क्षमा हैं। भद्रबाहुस्वामी ने बारसा सूत्र में लिखा है के जो उपशम करें वो आराधक हैं और जो उपशम ना करें वो विराधक हैं। उपशम को अमृत की उपमा दी गयी हैं। जैसे शराब, जब पीते हैं तब अच्छी लगती हैं पर बाद में खराब लगती हैं, जैसे दवा, जब पीते हैं तब खराब लगती हैं पर बाद में अच्छी लगती हैं, और जैसे अमृत, जब पीते है तब अच्छा लगता हैं और बाद में भी अच्छा ही लगता हैं। क्षमा रूपी अमृत पी लो वो सब गंदगी निकाल देती है और बाद में हमारे शरीर का ओरा अलग हो जाता हैं। तीर्थंकर के उपशम भाव से उनकी ओरा अलग ही होती हैं, उनकी ओरा में या समवसरण में जो भी जीव आते हैं चाहे वो कितने भी कट्टर दुश्मन हो वो भी मित्र बन जाते हैं।
उपशम भाव के बिना की गई सभी धर्म आराधना, तप-जप, क्रिया आदि बहुत धीमी गति से मोक्ष की तरफ ले जाने वाली लोकल ट्रेन जैसी होती हैं पर उपशम भाव से की गई शताब्दी और राजधानी ट्रैन जैसी होती हैं। समकित के ५ लक्षण होते है और उसमें सबसे पहला लक्षण ‘सम’ यानी ‘समता’ को बताया हैं। गुरुणी चंदनबाला साध्वी और शिष्या मृगावती साध्वी और साधु रुद्राचार्य और उनके शिष्य जैसे अलग अलग कथाओं के माध्यम से ये समझाया के अपनी भूल को अगर हम नहीं मानते हैं तो केवल ज्ञान अनंत काल के लिए हमसे दूर हो जाता हैं पर जब हम अपनी भूलों को मान लेते है तब केवल ज्ञान पास आते जाता हैं और खुद की भूल ना भी हो तब भी दूसरों के कड़वे शब्दों की डांट को भुलाकर जब हम उपशम भाव में रहते है तब केवल ज्ञान प्राप्त होने में देर नहीं लगती, दोनों कथाओं में गुरु की गलती होते हुए भी शिष्य को डांटना फटकारना फिर भी शिष्य ने उपशम भाव रखा और केवल ज्ञान प्राप्त किया और जब खुद की गलती का एहसास हुआ और पश्चाताप में उपशम भाव के कारण तब गुरु को भी केवल ज्ञान हो गया।
क्रोध को दबाने की क्रिया उपशम भाव कहलाती हैं। हृदय की कठोरता से क्रोध पैदा होता हैं। चंडकौशिक नाग की कथा के माध्यम से समझाया के अगर क्रोध को खत्म नहीं करेंगे तो द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव के प्रभाव से सब बढ़ते जाते है। पिछले भवों में साधु, सन्यासी और नाग के भव तक, साधु को द्रव्य में ओघा मिला, क्षेत्र में छोटा उपाश्रय मिला, काल में संध्या काल मिला और भाव में 1 बालमुनि को जान से मारने का भाव हुआ और मारने दौड़ने पर अंधेरे में उपाश्रय के खम्बे से टकराकर खुद ही मर गया पर भाव जिंदा रह गया, मरकर सन्यासी का भव मिला तब द्रव्य में त्रिशूल मिला, क्षेत्र में बड़ा आश्रम मिला, काल में सन्यासी बना तब से मृत्यु तक का काल मिला और बगीचे में फल-फूल तोड़ने आने वाले सभी को जान से मारने का भाव हुआ और राजकुमार को मारने दौड़ने पर खुद कुँए में गिरकर मर गया पर भाव जिंदा रहा, मरकर दृष्टि विष चंडकौशिक सर्प का भव मिला तब द्रव्य में जहरीली नज़रे और जहरीले दांत मिले, क्षेत्र में पूरा जंगल मिला, काल में पैदा हुआ तब से मृत्यु तक का काल मिला और भाव में अपनी जहरीली नज़रों से सबको मार देने का भाव हुआ और सबको मार भी रहा था, पर महावीर ने उसे क्षमापाना से तार दिया, जातिस्मरण ज्ञान हुआ, पिछले भवों में क्रोध से हुई दुर्गति को याद कर उपशम भाव में रहा, क्रोध के भाव में मरकर पांचवे नरक में जाने वाला क्रोध का भाव खत्म होते ही मरकर आठवें देवलोक में गया । तीर्थंकरों को जन्म से ही राग और द्वेष नहीं होते इसलिए उनका खून सफेद हो जाता हैं।
अंत में ये भी बताया के चार पैर वाले तिर्यंच चौथी नरक तक ही जा सकते हैं, सर्प जैसे जीव पांचवी नरक तक जा सकते हैं, स्त्री छट्ठे नरक तक जा सकती हैं पर नर मनुष्य और मछली सातवें नरक तक जा सकते है।
किशन सिंघवी के अनुसार ठाकुरद्वार संघ के पदाधिकारियों में अध्यक्ष वसंत भंसाली, राजमल जैन, अशोक वागोणी, पंकज मेहता, देवीलाल संघवी, भरत चौहान, ललित जैन, बस्तिमल बाफना, आदि मौजूद रहे और समर्पण ग्रुप, ठाकुरद्वार के कुणाल शाह, राहुल जैन, अमित जैन, जुगल जैन, नीरज सोट्टानी, विशाल जैन, रौनक निसर, प्रीतम जैन, डिंकेश जैन, कुणाल मेहता और ताराचंद सिंघवी, छगन लाल सिंघवी, सुन्दर सिंघवी, कुंदन सिंघवी, खुबिलाल सिंघवी, रमेश पामेचा, हर्ष वदामा, सहित श्री वासुपूज्य जैन श्वेताम्बर संघ,एलाना (जालोर) से पधारे हुए मेहमान गण व मांगीलाल मेहता आदि उपस्थित थे।
रत्नाकर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष दीपक ईटोदिया, मंत्री दिनेश सिंघवी, कोषाध्यक्ष सुभाष सिंघवी, संरक्षक अमृत सिंघवी, संरक्षक प्रकाश सिंघवी, विजय सिंघवी, शैलेश सिंघवी, अभय पामेचा, रमेश पामेचा, भरत पामेचा, निलेश पामेचा, भावेश पामेचा, गणेश पामेचा, आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article क्रिप्टोकरंसी पर प्रतिबंध लगे, आधिकारिक डिजिटल करंसी पर विचार हो सकता है: समिति
Next Article चंद्रयान-2 के बाद अगला मिशन सूर्य पर, 2020 के मध्य में आदित्य-एल1 लॉन्च होगा
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?