मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई के पदाधिकारियों का लॉकडाउन में मुंबई एवं आसपास में रह रहे समाज के लोगों से रूबरू होने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को समाज के पदाधिकारी ठाणे, ठाणे सिटी, कोपरी कोलोनी, लोकमान्य नगर, वागले स्टेट, कलवा, मुंब्रा, भिवंडी के श्रावकों से जूम एप के माध्यम से रूबरू हुए।
नमस्कार महामंत्र से मीटिंग की शुरुआत प्रतिभा जी चोपड़ा ने की, मंगलाचरण बाल कलाकार पार्थ दुगड़ ने किया। इस मीटिंग के लिए मुनि श्री अमृत कुमार जी ने आशीर्वचन प्रदान करवाया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल बाफना ने सभा कार्यों की प्रस्तावना प्रस्तुत की एवं कोरोना सहायता कोष की विस्तृत जानकारी दी। उपासक श्रेणी ठाणा का वर्णन किया। सभा उपाध्यक्ष रजनीश मेहता ने जनगणना के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनोद बोहरा ने अक्षय कोष संपोषक योजना की विस्तृत जानकारी दी।
सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ ने ज्ञानशाला, उपासक श्रेणी, आजीवन सदस्यता अभियान, साधु-साध्वियों की सेवा, चिकित्सा जनगणना, जैन विद्या आदि कार्यों की विस्तृत जानकारी श्रावक समाज के सामने रखी। आचार्य भिक्षु समाधि स्थल सिरियारी के मंत्री श्री निर्मल श्रीश्रीमाल, तेरापंथी सभा ठाणा के अध्यक्ष श्री देवीलाल श्रीश्रीमाल, मंत्री जयंती बरलोटा ने शुभकामनाएं प्रेषित की डॉ. सुंदरलाल इंटोदिया ने कोरोना महामारी में सतर्कता एवं सावधानी के बारे में अवगत कराया।
अणुव्रत समिति मुंबई के कोषाध्यक्ष श्री रमेश सोनी ने सभा को धन्यवाद प्रेषित किया उसके बाद अणुव्रत जीवन विज्ञान अकेडमी ठाणे के संयोजक मनोहरलाल कच्छारा ने ठाणे में जीवन विज्ञान की गति-प्रगति की जानकारी दी। ठाणे जीतो चैप्टर के अध्यक्ष श्री महेंद्र वागरेचा ने ठाणे में हास्पिटल की जानकारी दी। पवन ओस्तवाल ने ठाणे में हुए ऐतिहासिक कार्यों की विवेचना की एवं सभा को धन्यवाद प्रेषित किया। अनिता धारीवाल ने ‘अरुणोदय’ कार्यक्रम की जानकारी दी। ठाणे सिटी तेयुप अध्यक्ष कमलेश दुग्गड़ ने ठाणे की चारों परिषदों के कार्य पद्धति का विस्तृत ब्यौरा देते हुए सभा को मंगलभावनाएं प्रेषित की। महिला मंडल संयोजिका सीमा सांखला ने ठाणे में चल रही धार्मिक गतिविधियों की जानकारी दी एवं तेयुप अध्यक्ष नरेश बाफना ने गीत के माध्यम से सभा को बधाई दी, तेयुप लोकमान्य नगर के अध्यक्ष निर्मल ओस्तवाल ने सभा को धन्यवाद प्रेषित किया। कोपरी महिला मंडल संयोजिका शोभा झाबक एवं महिला मंडल संयोजिका प्रिया मुथा ने धार्मिक गतिविधियों की जानकारी दी।
मुबंई महिला महिला मंडल में नारीलोक प्रभारी रमिला बडाला ने सभा का अभिनंदन किया तथा भिवंडी महिला मंडल संयोजिका सीमा बाफना ने सभा को धन्यवाद देते हुए धार्मिक गतिविधियों की जानकारी दी। विमल गादिया ने सभा के प्रति मंगलकामनाएं व्यक्त की तथा मुंब्रा तेयुप मंत्री कमलेश बोहरा एवं भिवंडी तेयुप अध्यक्ष प्रवीण चोपड़ा ने सभा को धन्यवाद एवं बधाई दी। भीकम सूर्या ने जनगणना में सुझाव दिए, ठाणे महिला मंडल की पूर्व संयोजिका विमला हिरण ने सभा को धन्यवाद दिया। ललिता कोठारी ने जनगणना के कार्य की सराहना की। नवरत्न दुग्गड़ एवं अणुव्रत जीवन विज्ञान सह संयोजक राजेश बाफना ने बधाई एवं धन्यवाद प्रेषित किया। विकास आच्छा ने अपने क्षेत्र एवं हस्तीमल डांगी ने सभा की ओर से सभी का आभार प्रकट किया।
मीडिया प्रभारी महावीर बडाला, प्रमोद सूर्या, दिनेश चक्रवर्ती, रूपेश दुबे,नरेश आमेटा,अरुण उपाध्याय,वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवरत्न गन्ना, उपाध्यक्ष बाबुलाल समन्दरिया, सुरेश राठोड, गणपत डागलिया, संगठन मंत्री विष्णु बाफना, सहमंत्री नरेंद्र सिंघवी, गौतम डागा, ख्यालीलाल कोठारी, सह प्रचार मंत्री नितेश धाकड़, आदि के साथ पदाधिकारी उपस्थित थे ।

