मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद का उपक्रम मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का बहुत सुंदर आयोजन तेरापंथ युवक परिषद सायन कोलीवाड़ा ने तेरापंथ भवन में आयोजित किया। इस रक्तदान शिविर में अभातेयुप के राष्ट्रीय महामंत्री संदीपजी कोठारी विशेष रूप से उपस्थित थे। राष्ट्रीय महामंत्री संदीप जी ने अभातेयुप के विविध उपक्रमों के बारे में बताया। साथ ही कहा कि निःस्वार्थ भाव से किया गया रक्तदान सबसे बड़ा दान है। अभातेयुप द्वारा पहला मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइवर 17 सितंबर 2012 को आयोजित किया गया जो एक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड, एशिया बुक ऑफ रिकार्ड एवं इंडियन बुक ऑफ रिकार्ड में रक्तदान के लिए अपना नाम दर्ज करा चुकी है।
अभातेयुप के भूपेश कोठारी, गौतम डांगी, नरेश चपलोत, राजेश कोठारी एवं शांतिलाल मेहता, अविनाश इंटोदिया, आशा पिचोलिया आदि महानुभावों ने अपने विचार रखे। अभातेयुप से दीपक समदरिया और नवीन लोढ़ा उपस्थित थे।
तेयुप के इस सफल आयोजन में तेरापंथ समाज के अलावा, स्थानकवासी समाज, हरीऊं चेरिटेबल ट्रस्ट व अन्य समाज से भी आगे आकर ब्लड डोनेट किया और 84 यूनिट ब्लड कलेक्ट किया। विशेषकर सायन हॉस्पिटल का विशेष सहयोग रहा। स्वागत वक्तव्य तेयुप अध्यक्ष अविलेश डांगी ने किया और सभी साथियों का एवं ब्लड डोनेड करने वालों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विशेष सहयोगी के रूप में धीरज मेहता, अरविंद सोनी, कमल मेहता, भरत मेहता, चिराग मेहता, अरविंद कोठारी, कमलेश सोनी, सुनील दुग्गड़, ललित सोनी, हिम्मत सोलंकी आदि ने सेवा योगदान दिया। महिला मंडल से संयोजिका सीमा सोनी, सह संयोजिका सरिता ढालावत, तरुणा कोठारी एवं पूरी महिला मंडल उपस्थित थी। सुरेश मेहता, वसंत बाफना, मनोज ढालावत, पंकज कोठारी, विनोद पिचोलिया, अरुण दुग्गड़, कल्पेश परमार, राजेंद्र सांखला, हिमांशु सोनी, निलेश इंटोदिया, उत्तम सोनी, मयंक कोठारी आदि कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाया।
मार्गदर्शक के रूप में कन्हैयालाल मेहता, शांतिलाल कोठारी, कैलाश परमार, अशोक कोठारी, विदय नागरथ दलपतसिंह, संतोष गुप्ता, रोशनलाल सिंघवी, शंकरलाल दुग्गड़, मदनलाल सोनी, तेजप्रकाश डांगी, ललित सांखला, बाबूलाल सोनी, गणपतलाल सोनी, भेरूलाल सोनी उपस्थित थे।
मंच का कुशल संचालन कोषाध्यक्ष शैलेष दुग्गड़ ने किया और आभार ज्ञापन मंत्री सुनील कोठारी ने समस्त तेरापंथ युवक परिषद के साथियों का, महिला मंडल, समस्त तेरापंथ समाज एवं अन्य सभी सभा संस्थाओं का धन्यनाद देते हुए आभार माना। यह जानकारी महावीर दुग्गड़ ने दी।
सायन कोलीवाड़ा तेयुप ने किया रक्तदान शिविर

