सायन। रविवार को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सायन कोलीवाड़ा तेयुप द्वारा आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी श्री कैलाश्वती जी एवं साध्वी वृन्द के सानिध्य में गणतंत्र से महके गण भरत वसुंधरा में सेवा समर्पण के खिलते सुमन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम से ठीक पहले 26 जनवरी यानी 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी ने मिलकर झंडा रोहण किया।
साध्वी श्री पंकज श्री ने कहा अपने अमृत रूपी वाणी के माध्यम से श्रावकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि तेरापंथ धर्म संघ की कुंडली ही हमें दर्शाती है कि हमारा धर्म संघ कितना तेजवान और मर्यादित धर्म संघ हैं। साथ ही धर्म संघ के प्रति श्रावकों के दायित्वों से श्रावकों को अवगत कराया।
साध्वी श्री शारदा प्रभा जी ने कार्यक्रम में मंच संचालन करते अपने ओजस्वी वाणी के माध्यम से श्रावकों का मार्गदर्शन किया। साध्वी श्री समयकत्व यशा जी ने गीतिका के माध्यम से श्रावकों का मार्गदर्शन किया।
सायन कोलीवाड़ा तेयुप अध्यक्ष अविलेश डांगी ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए अपने विचारों को रखा। मुम्बई चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष मदन तातेड़, सिरियारी संस्थान अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़, श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी, कन्हैयालाल मेहता, मुम्बई महिला मंडल अध्यक्षा भाग्यश्री कच्छारा, भूपेश कोठारी, अभातेयुप क्षेत्रीय प्रभारी नरेश सोनी, बाबुलाल सामर ने विचार रखें।
कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। मंगलाचरण गीतिका का संगान महिला मंडल सायन कोलीवाड़ा एवं तेयुप टीम ने संयुक्त रूप से किया। सागर सामर ने सुंदर गीतिका का संगान किया। महिला मंडल सायन कोलीवाड़ा ने आरती गीत का सुंदर संगान किया। ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों एवं प्रशिक्षिकाओं ने सुंदर प्रस्तुति दी। साथ ही एक सुंदर क़व्वाली के माध्यम से अपने विचारों को रखा। महिला मंडल ने सुंदर नाटिका के माध्यम से तेरापंथ धर्मसंघ के संविधान और उसकी मर्यादाओं को व्याखित किया। कन्या मंडल ने सुंदर नाटिका की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर विशेष तौर पर टीपीएफ सह मंत्री मनीष कोठारी, अभातेयुप उपाध्यक्ष महेश बाफना, गौतम डांगी, नरेश चपलोत, राजेश कोठारी, मुम्बई अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश चौधरी, डालचंद कोठारी आदि की उपस्थथिति रही। सागर सामर ने गीतिका द्वारा अपनी प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम मैं विशेष सहयोग शैलेश दुग्गर, अशोक कोठारी, सुरेश मेहता, गणपत सोनी, अरविंद सोनी, मनोज ढालावत, सुधीर सांखला, अविनाश इंटोदिया, चिराग़ मेहता, हिम्मत सोलंकी, बसंत बाफ़ना, कमल मेहता,हिमांशु सोनी, अभिषेक इंटोदिया, भुपेंद्र बडाला, महिला मंडल संयोजिका सीमा सोनी, सहसंयोजिका सरिता ढालावत, तरुणा कोठारी, ज्ञानशाला संयोजिका कामिनि बडाला ,महिलामंडल, ज्ञानशाला, सायन कोलीवाड़ा के श्रावक समाज ने बहुत सहयोग रहा। कार्यकम के प्रायोजक श्रीमान गणेशलालजी कच्छारा परिवार और मांगीलालजी, बाबुलालजी, सागरज़ी सामर परिवार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत मे सभी के प्रति आभार ज्ञापन तेयुप मंत्री सुनील कोठारी ने किया।
सायन कोलीवाड़ा में गणतंत्र से महके गण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

