ग्रेड-पे 1900/2000, कुल पद : 21 खेल के आधार पर वर्गीकरण – तीरंदाजी (आर्चरी), पद : 02 (महिला) – एथलेटिक्स, पद : 03 (पुरुष) – एथलेटिक्स, पद : 01 (महिला) – बॉल बैडमिंटन, पद : 01 (पुरुष) – बास्केट बॉल, पद : 01 (पुरुष) – बास्केट बॉल, पद : 01 (महिला) – बॉक्सिंग, पद : 01 (पुरुष) – शतरंज, पद : 01 (पुरुष) – हैंडबॉल, पद : 02 (पुरुष) – हॉकी, पद : 01 (पुरुष) – कबड्डी, पद : 01 (पुरुष) – कबड्डी, पद : 01 (महिला) – टेनिस, पद : 01 (पुरुष) – वालीबॉल, पद : 01 (पुरुष) – वालीबॉल, पद : 01 (महिला) – वेट लिफ्टिंग, पद : 01 (पुरुष) – वेट लिफ्टिंग, पद : 01 (महिला)
शैक्षणिक योग्यता (ग्रेड पे 1900 रुपये के लिए) – मान्यता प्राप्त बोर्ड/स्कूल से दसवीं पास हो। साथ ही आईटीआई किया हो। या बारहवीं पास हो। या समकक्ष योग्यता हो। खेल संबंधी उपलब्धियां – वर्ल्ड कप/ वर्ल्ड चैंपियनशिप/ एशियन गेम्स/ कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व किया हो। या – कॉमनवेल्थ या एशिया चैंपियनशिप/ एशिया कप/ साउथ एशियन फेडरेशन गेम्स/ यूएसआईसी चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया हो। या – सीनियर/ यूथ/ जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया हो। या – भारतीय ओलिंपिक संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेलों में तीसरा स्थान प्राप्त किया हो। या – ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया हो। या – फेडरेशन कप चैंपियनशिप (सीनियर कैटेगरी) में प्रथम स्थान हासिल किया हो।
वेतनमान : 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 1900/2000 रुपये।
आयु सीमा (सभी पद) : न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 25 साल।
चयन प्रक्रिया स्पोर्ट्स परफॉर्मेन्स के ट्रायल, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, इंटरव्यू, असेसमेंट, शैक्षणिक योग्यता और जनरल इंटेलिजेंस/ पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इन सभी के लिए 100 अंक निर्धारित होंगे। – ग्रेड पे 1900/2000 के लिए न्यूनतम 65 अंक हासिल करने होंगे।
जरूरी सूचनाएं – आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2020 के आधार पर की जाएगी। – 01 अप्रैल 2016 को और उसके बाद संबंधित खेल उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ी ही इन पदों के लिए आवेदन योग्य होंगे। – एक से अधिक खेल कोटे के तहत आवेदन करने के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र भेजना होगा। आवेदन शुल्क भी अलग चुकाना होगा। – चुने गए उम्मीदवार इंटरव्यू/ट्रायल के समय अपने सभी शैक्षणिक योग्यता संबंधी सर्टिफिकेट की ओरिजनल प्रति और खेल संबंधी सभी ओरिजनल सर्टिफिकेट साथ लाना न भूलें। – निम्न रिक्तियों में कोई भी आरक्षित नहीं है। अधिकतम आयुसीमा में आरक्षित वर्ग को छूट नहीं मिलेगी।
आवेदन शुल्क – 500 रुपये। एससी/ एसटी, दिव्यांग, महिला/ अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के आवेदकों के लिए 250 रुपये। -शुल्क का भुगतान इंडियन पोस्टल ऑडर (आईपीओ) या डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) से करना होगा, जो ‘फाइनेंशियल एडवाइजर एंड चीफ अकाउंट्स ऑफिसर, साउथ सेंट्रल रेलवे के पक्ष में सिकंदराबाद में देय हो।
आवेदन प्रक्रिया – वेबसाइट (www.scr.indianrailways.gov.in) पर जाएं। होमपेज पर ही शीर्षक NOTIFICATION FOR RECRUITMENT AGAINST SPORTS QUOTA स्क्रॉल होता नजर आएगा। इस पर क्लिक करें। – इससे पद से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। विज्ञापन अच्छी तरह पढ़कर उससे अपनी योग्यता जांच लें। इसके साथ आवेदन फॉर्म का प्रोफॉर्मा भी दिया गया है। इसका ए4 साइज के पेपर पर प्रिंट निकाल लें। – फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को सही-सही भरें दें। इस पर पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ भी चिपकाएं। – आवेदन फॉर्म के साथ मांगी गई शैक्षणिक योग्यता और खेल संबंधी योग्यता के सभी सेल्फ अटेस्ट किए हुए जरूरी दस्तावेजों की प्रति संलग्न करें। – आवेदन फॉर्म, सभी जरूरी दस्तावेजों की प्रति और डिमांड ड्राफ्ट एक लिफाफे डालें और पते पर साधारण डाक से माध्यम से भेज दें। – लिफाफे के ऊपर रिक्रूटमेंट अगेंस्ट स्पोट्र्स कोटा फॉर द ईयर 2019-20 ऑन साउथ सेंट्रल रेलवे और जिस खेल के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसका नाम और पोजिशन अवश्य लिखें।
आवेदन के साथ इन दस्तावेजों अटेस्टेड फोटोकॉपी भेजें – 10वीं का सर्टिफिकेट (जन्म तिथि को जांचने के लिए)। – शैक्षणिक और खेल उपलब्धियों के समस्त प्रमाणपत्र – जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) – पासपोर्ट साइज के दो रंगीन फोटो – स्व-पता लिखे दो लिफाफे – शुल्क भुगतान का इंडियन पोस्ट आर्डर
आवेदन भेजने का पता द सीनियर पसर्नल ऑफिसर (रिक्रूटमेंट), रूम नंबर 416,ऑफिस ऑफ द चीफ पर्सनेल ऑफिसर, फोर्थ फ्लोर, रेल निलायम, सिकंदराबाद-500025 (तेलंगाना)
खास तिथि डाक से आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तारीख : 26 अगस्त 2019 (शाम 5:00 बजे तक)