नई दिल्ली:साउथ दिल्ली के वसंत कुंज में गुरुवार की सुबह उस वक्त सनसनी मच गई जब एक कमरे से फैशन डिजाइनर और उसके नौकर की लाश बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।फैशन डिजाइनर की पहचान 53 वर्षीय माला लक्ष्मी के तौर पर हुई है जबकि उसके साथ ही 50 वर्षीय उसके नौकर बहादुर का शव भी बरामद हुआ है।
दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी अजय चौधरी ने बताया- “तीनों आरोपियों ने अपने जुर्म कबूल कर लिया है। उनमें से क राहुल तंवर मृत फैशन डिजाइनर के वर्कशॉप पर टेलर रहा है। उसने लूट के इरादे से अपने दो रिश्तेदारों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है।”
इससे पहले, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथ वेस्ट) ने बताया- “हमें गुरूवार तड़के यह जानकारी मिली की वसंत कुंज इन्क्लेव में हत्या की गई है।” दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।
दिल्ली के डबल मर्डर में हुआ खुलासा, पकड़े गए तीनों हत्या के आरोपी

