सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सातवां वेतन आयोग लागू करने की मांग, महासंघ ने मनपा आयुक्त को दिया ज्ञापन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

सातवां वेतन आयोग लागू करने की मांग, महासंघ ने मनपा आयुक्त को दिया ज्ञापन

Last updated: June 10, 2019 8:47 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई:मनपा कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू करने एवं उसके अंतर की रकम का भुगतान करने की मांग को लेकर भारतीय कामगार कर्मचारी महासंघ ने मनपा आयुक्त मनोहर हिरे को एक ज्ञापन दिया है। महासंघ ने मनपा आयुक्त से सातवें वेतन आयोग के अनुसार कर्मचारियों को वेतन देने के लिए तत्काल प्रभाव से महासभा में प्रस्ताव लाने की मांग की है।
मनपा आयुक्त को दिए गए ज्ञापन में भारतीय कामगार कर्मचारी महासंघ ने कहा है कि कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू करने एवं अंतर की रकम का भुगतान करने के संबंध में सभी महानगर पालिकाओं को सरकार द्वारा सूचित किया गया है। इसीलिए भिवंडी महानगरपालिका में कार्यरत सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से महासभा में प्रस्ताव लाकर सातवां वेतन लागू करने व अंतर की रकम का भुगतान किया जाए।
महासंघ ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा चुंगीकर बंद करने के बाद मनपा कर्मचारियों के वेतन एवं विकास काम के खर्च के लिए प्रतिमाह 18 करोड़ रुपये के अनुदान का भुगतान किया जा रहा है। 2019-20 के मनपा के आर्थिक बजट में सातवां वेतन आयोग के अनुसार वृद्धि नहीं की गई है। लेकिन, मनपा प्रशासन द्वारा शहर के नागरिकों से बड़े पैमाने पर संपत्तिकर वसूला जा रहा है।
भारतीय कामगार कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भानुदास भसाले, कार्याध्यक्ष श्रीपत तांबे, उपाध्यक्ष सुनिल भालेराव, मिलिंद पलसुले, रवींद्र मदन, सुनिल पाठारी, विवेक मालशे सहित अन्य सदस्यों ने आयुक्त से की है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘मानसून’ के केरल पहुंचते ही दिखने लगा असर, महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान को लेकर चेतावनी
Next Article यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सुर, शब्द और शख्सियत: साबरी ब्रदर्स की महफिल में गूंजे रूहानी नगमे, श्रोताओं ने लिया लाइव शो का भरपूर आनंद
entertainment
September 13, 2026
ओरी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से रोहित शेट्टी के साथ शेयर किया मस्ती भरा पल
entertainment
September 13, 2026
पर्युषण महापर्व का छठा दिवस जप दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 13, 2026
30 साल से एक ही जिले में तैनाती पर सवाल! ADO पंचायत मोईनुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ CM से उच्चस्तरीय जांच की मांग
state
September 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?