सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सार्क की राह में पाकिस्तान की आतंकपरस्त नीति रोड़ा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

सार्क की राह में पाकिस्तान की आतंकपरस्त नीति रोड़ा

Last updated: October 17, 2019 9:50 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:कश्मीर में अस्थिरता फैलाने और आतंक परोसने की पाकिस्तान की नीति के चलते निकट भविष्य में सार्क की कोई बैठक होने की संभावना नहीं है। पाकिस्तान की आतंकपरस्त नीति के खिलाफ मोर्चेबंदी में भारत दक्षिण एशिया के अन्य देशों का साथ लेने का प्रयास कर रहा है।

भारत ने  बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव, भूटान, अफगानिस्तान आदि देशों को भरोसे में लेने के लिए बैकडोर बातचीत की है। पाकिस्तान की घेरेबंदी की पूरी रणनीति प्रधानमंत्री कार्यालय, एनएसए और विदेश मंत्रालय में उच्च स्तर पर बन रही है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान जिस तरह से भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी कर रहा है उसे देखते हुए जल्द सार्क की बैठक की संभावना नहीं है। भारत अन्य देशों के साथ विभिन्न मुद्दों पर सहयोग बढ़ा रहा है।

पाकिस्तान की आतंकपरस्त नीति पर भारत कोई नरमी बरतने को तैयार नहीं है। भारत ने सभी सहयोगी देशों को ये स्पष्ट कर दिया है। सूत्रों ने कहा कि यूएन बैठक के दौरान सार्क विदेश मंत्रियों की साइड लाइन मुलाकात में पाकिस्तान ने जिस तरह से ड्रामा किया था उससे ही साफ हो गया था कि वह दक्षिण एशिया में सहयोग को लेकर बहुत उत्सुक नहीं है।

भारत ने वहीं साफ कर दिया था कि सार्क को तय करना है कि यहां आतंक को जगह मिलेगी या सहयोग को। सूत्रों ने कहा कि भारत अन्य फोरम के जरिये सार्क देशों के संपर्क में है। बिम्सटेक के जरिये भी अन्य देशों के साथ क्षेत्रीय सहयोग को विस्तार दिया गया है। पाकिस्तान पर ज्यादातर पड़ोसी देशों की ओर से दबाव है कि वह भारत में आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाए। इसके बिना क्षेत्रीय सहयोग की संभावना नहीं होगी।

2016 में सम्मेलन रद्द होने के बाद से बैठक नहीं हो पाई
2016 में पाकिस्तान में प्रस्तावित सार्क सम्मेलन रद्द होने के बाद से सार्क की बैठक नहीं हो पाई है। यूएन में पाकिस्तान ने कहा था कि वह इस बार इस्लामाबाद में सार्क सम्मेलन आयोजित करेगा। सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान आतंक पर चौतरफा घिरा है। एफएटीएफ में आतंकी फंडिंग पर वह जवाब नहीं दे पा रहा है। आतंक को लेकर पाकिस्तान द्वारा ठोस कार्रवाई को लेकर दबाव बना रहेगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article देशी होवित्जर तोप सेना में शामिल, अमेरिका से गाइडेड गोले खरीदे
Next Article पीएमसी घोटाला:चडीआईएल के प्रमोटरों ने कहा- बैंक के 4355 करोड़ की भरपाई के लिए हमारी 18 अटैच संपत्तियां बेच दें

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेम्बूर के ग्रैंड नालंदा परिसर में पर्युषण का शानदार आगाज
social
September 8, 2026
पर्वाधिराज पर्युषण : महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में आध्यात्मिक शुभारम्भ
social
September 8, 2026
इंग्लिश ओवन बाय मिसेज बेक्टर’स फूड स्पेशियलिटीज ने दही हांडी 2026 ‘हांडी ऑफ जॉय’ के लिए 150 महिला विश्व रिकॉर्ड धारकों के मानव पिरामिड को समर्थन दिया
Business
September 8, 2026
फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2027 का शानदार आगाज़, तेलंगाना की खूबसूरती, प्रतिभा और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
entertainment
September 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?