By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सारा अली खान ने की फिल्म निशानची और स्टारकास्ट की तारीफ, जानें क्या कहा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

सारा अली खान ने की फिल्म निशानची और स्टारकास्ट की तारीफ, जानें क्या कहा

Last updated: August 14, 2025 12:58 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

वेदिका पिंटो और ऐश्वर्य ठाकरे की निशानची पर सारा अली खान का आया खास रिएक्शन

अमेजन MGM स्टूडियोज इंडिया ने अपनी आने वाली थिएट्रिकल फिल्म निशानची के फर्स्ट लुक से पहले ही हलचल मचा दी है। एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी के तड़के से भरपूर ये फर्स्ट लुक एक दमदार, रोमांचक कहानी का वादा करता है जिसमें हंसी के भी खूब मौके होंगे। कहानी दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिखने में एक जैसे हैं लेकिन सोच और दुनिया में बिल्कुल अलग। उनकी ज़िंदगी में किए गए फैसले ही उनकी किस्मत तय करते हैं। हाल ही में सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी दोस्त वेदिका पिंटो और उनकी आने वाली सबसे ज्यादा इंतेज़ार को जाने वाली फिल्म निशानची के लिए खूब प्यार जताया है। फिल्म के टीजर रिलीज़ होने के बाद सारा ने टीजर का एक क्लिप शेयर करते हुए इसकी जमकर तारीफ की।सारा ने न सिर्फ फिल्म के टीजर की तारीफ की बल्कि लीड स्टार वेदिका के ऑन-स्क्रीन चार्म की भी खूब सराहना की है। उन्होंने लिखा, “लगभग एक हफ्ता हो गया है और मैं अब तक इस पर फिदा हूं! क्या प्रेज़ेंस है यार मेरी वेदू… पटाखा हो तुम।” दिल और रॉकेट इमोजी के साथ सारा की ये पोस्ट वेदिका के लिए एक प्यारा सा शाउट-आउट था, जिसमें उन्होंने अपनी दोस्त की दमदार मौजूदगी का खुलकर जश्न मनाया है। https://www.instagram.com/stories/saraalikhan95/3698227985181194204?igsh=OGowdG8wMGlxYXJx
अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बन रही निशानची एक दमदार मसाला एंटरटेनर साबित होने वाली है। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और तड़केदार डायलॉग्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। खास बात है इसकी लीड जोड़ी ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो की क्रैकलिंग केमिस्ट्री, जो इसे और भी खास बनाती है। ये फिल्म ऐश्वर्य ठाकरे के दमदार एक्टिंग डेब्यू को मार्क करती है, जिसमें वो हाई-ऑक्टेन डबल रोल में नजर आएंगे। उनके साथ वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अयूब और कुमुद मिश्रा जैसे पावरफुल एक्टर्स अहम किरदार निभा रहे हैं। निशानची को अजय राय और रंजन सिंह ने जार पिक्चर्स के बैनर तले, फ्लिप फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का डायरेक्शन अनुराग कश्यप ने किया है, जबकि इसे प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने मिलकर लिखा है। तो तैयार हो जाइए क्योंकि 19 सितंबर को गोलियों की गड़गड़ाहट, धोखे का खेल और भाईचारे का जज्बा, सब कुछ देखने को मिलेगा सिर्फ सिनेमाघरों में।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article महावतार नरसिंह फिल्म को उत्तर प्रदेश टूरिज्म का सम्मान, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा में अहम योगदान
Next Article स्वतंत्रता दिवस वीकेंड के लिए टॉप वॉचलिस्ट: TVF की सेना, कोर्ट कचहरी से लेकर थिएटर में वॉर 2, कुली जैसे धमाकेदार रिलीज पर डालें नजर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

महंगाई पर मोदी सरकार का यूटर्न, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के बढ़े दाम, रसोई से लेकर सबकुछ होगा महंगा
national
May 16, 2026
“केरला स्टोरी 2” फेम उल्का गुप्ता का दमदार अंदाज़, बारात का अनोखा ट्विस्ट “रजनी की बारात” का टीजर लांच
entertainment
May 15, 2026
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीज़र लेकर आया है कॉमेडी, कन्फ्यूजन और नॉन-स्टॉप हंसी का तूफान!
entertainment
May 15, 2026
“पंजाबी सीखना मेरे लिए खुशी जैसा था” – सोनल चौहान का दिल जीतने वाला बयान
entertainment
May 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?