मुम्बई। पूरे विश्व भर में कोरोना जैसी महामारी के कारण भारत सरकार द्वारा लगाए गए लॉक डाउन में गांव जिलोला का कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए इसलिए श्रीमती स्वर्गीय कंकूबाई श्रीमान स्वर्गीय फौजमलजी सा चौधरी के सुपुत्र अर्जुन लाल विमला, कमलेश, मुकेश एवं शैलेश चौधरी के ट्रस्ट संयम लाइफ फाउंडेशन (मुंबई )द्वारा सहायता प्रदान की गई। अर्जुन चौधरी ने सभी ग्राम वाशियों से निवेदन करते हुए कहा कि आप सभी से निवेदन है कि घर पर रहे सुरक्षित रहे संकट की घड़ी में देश हित में योगदान दे।
अभी फिलहाल खाद्य सामग्री के 150 किट जिलोला गांव में गरीबो को मूलचंद जी ,सागर एवं शायर जैन के द्वारा वितरित किये गए । आगे भी संस्था द्वारा जरुरत पड़ने पर हम मददत के हाथ बढ़ाएंगे।
संयम लाइफ फाउंडेशन ने बढ़ाए मददत के हाथ

