मुंबई: मंगलवार को उपसंघ सांताक्रुज में साधना के शिखर पुरुष आध्यत्म योगी राजस्थान केसरी सद्गुरु देव पूज्य श्री पुष्कर मुनि जी म.सा. के 109 वे महोत्सव जन्म जयंती के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन सांताक्रुज में स्थित सीता सिंधु हॉल में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ मेवाड़ उपसंघ सांताक्रुज द्वारा प्रवचन प्रभाविका साध्वी परम पूज्य स्नेहप्रभा जी म.सा., मधुर गायिका परम पूज्य साध्वी डॉक्टर श्री प्रज्ञश्री जी म.सा. आदि ठाणा के सानिध्य में रखा गया।
गौरतलब है कि इस कार्यक्रम से पहले 7 दिनों से आयंबिल ओली, पैंसठिया छंद जाप, उवसग्गहर स्तोत्र जाप, घंटाकर्ण महावीर जाप , सहजोडे नवकार मंत्र जाप , भक्ताम्बर जाप, णमो जिणाणे जिय भयाणं जाप का आयोजन क्रमशः आयोजन रखा गया। पूज्य स्नेहप्रभा जी म.सा. व्यक्ति को अपने वाणी पर संयम रखना चाहिए। वाणी ही मनुष्य को सम्मान सत्कार दिलवाता हैं। वाणी ही कि ताकत है कि पूज्य प्रवर को सुनने के लिए लोगों की हुजूम उमड़ पड़ती थी। साधना के शिखर पुरुष आध्यत्म योगी राजस्थान केसरी सद्गुरु देव पूज्य श्री पुष्कर मुनि जी म.सा. के गुणों को बयां रखने के लिए शब्द कम पड़ सकते हैं। मधुर गायिका परम पूज्य साध्वी डॉक्टर श्री प्रज्ञश्री जी म.सा ने गीतिका के माध्यम से अपने भावों को रखते हुए श्रावक समाज का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जन्म लेना बढ़ी बात नही बल्कि उस जन्म को सार्थक बनाना बड़ी बात होती हैं। ठीक उसी तरह श्री पुष्कर मुनि जी म.सा ने अपने जीवन से लोगों को प्रभावित किया। सद मार्ग पर चलने की प्रेरणा दिया।
इस अवसर पर मेवाड़ संघ मुंबई महामंत्री रोशन बडाला, जैन कॉन्फ्रेंस युवा संरक्षक पारस मोदी, तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, चतर लाल लोढा, बालचंद्र खरवट, मेवाड़ मुम्बई महिला मंडल अध्यक्षा राजकुमारी बोहरा, मंजू तांतेड़, ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी।
कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञा की पहेलियां पुस्तक का विमोचन भी संघ के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। जिसे साध्वी डॉक्टर स्नेहप्रभा जी ने लिखा है और सहयोग प्रदान किया हैं साध्वी डॉक्टर प्रज्ञा श्री जी ने। महिला मंडल सांताक्रूज द्वारा गुरु पुष्कर के जीवन पर सुंदर नाटिका की प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम की शुरुवात नवकार मंत्र के साथ हुआ। महिला मंडल ने मंगलाचरण की सुंदर गीतिका का संगान किया। सांताक्रुज संघ अध्यक्ष पुखराज सिंघवी ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में उपसंघ सांताक्रुज अध्यक्ष पुखराज सिंघवी, मंत्री बसंतीलाल दुग्गड़, कोषाध्यक्ष राजकुमार लोढ़ा, नवयुवक मंडल सांताक्रूज अध्यक्ष लोकेश सिंघवी, मंत्री कमलेश कच्छारा, कोषाध्यक्ष जगेश वडाला, महिला मंडल सांताक्रूज अध्यक्षा वर्षा सिंघवी, मंत्री मंजू तातेड़, कोषाध्यक्ष मीना बोहरा, कन्या मंडल अध्यक्षा सुरभि कच्छारा, मंत्री प्रांची वदामा, कोषाध्यक्ष पुजा तातेड़, भगवतीलाल लोढ़ा, लादूलाल बाफना, मांगीलाल बडाला, अशोक कच्छारा, भैरूलाल लोढ़ा, अशोक सेठिया आदि का योगदान रहा।
जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल चोपड़ा, भंवरलाल बोहरा, पूर्व मुम्बई मेवाड़ संघ अध्यक्ष चतरलाल लोढ़ा, दिलीप पगारिया, महेंद्र पगारिया, तेरापंथ समाज से नवरत्न गन्ना, विष्णु बाफना, तेयुप सांताक्रुज अध्यक्ष भूपेश कोठारी, अमित रांका, हीरालाल चौहान, रमेश सियाल, सोहनलाल सियाल, मांगीलाल बड़ाला, देवीलाल बडाला, अशोक जैन, कमलेश जैन, किशोर जैन, दिलीप कच्छारा, कैलाश सिंघवी, अशोक सेठिया, रोशनलाल पामेचा, लादूलाल सूर्या, पवन बेसरला, मोहनलाल बड़ालमिया, सुंदर लाल तांतेड़, राजकुमार लोढा, पवन कोठारी, सुनील मेहता मेवाड़ मुम्बई महिला मंडल अध्यक्षा राजकुमारी बोहरा, महामंत्री कंचन सिंघवी, ललिता सोनी, अंजना तातेड़, लाजवंती बडाला, पिस्ता चपलोत, रेणु बोहरा, लाजवंती बड़ाला, वर्षा सिंघवी, मंजू तांतेड़ की उपस्थिति रही। मंच का कुशल संचालन एवं आभार ज्ञापन लादूलाल बाफना ने किया।
सांताक्रुज में पूज्य श्री पुष्कर मुनि जी म.सा. की जन्म जयंती पर भव्य आयोजन

Leave a Comment
Leave a Comment