मुंबई। तेयुप घाटकोपर की जनरल मीटिंग घाटकोपर सभा भवन में रखी गई। इस मीटिंग में तेयुप घाटकोपर मंत्री श्रवण चोरडिया ने मंत्री प्रतिवेदन पेश किया गया , राकेश सूर्या ने 2019/2020 का आय व्यय का ब्यौरा पेश किया जिसे ओम अर्हम से पारित किया व राकेश बड़ाला ने घाटकोपर तेयुप की टीम को निरस्त किया गया।संपत लाल चोरडिया व ख्यालीलाल मादरेचा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया जिसमे सर्वसमति से संजय सोनी को 2020- 2021 के लिए तेयुप घाटकोपर का अध्यक्ष चुना गया।
इस मीटिंग में भिक्षु सिरियारी संस्थान के अध्यक्ष श्री ख्यालीलाल तातेड़,2023 महाश्रमण मुम्बई चतुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष श्री मदनलाल तातेड़, मुम्बई सभा उपाध्यक्ष सुरेश राठौड़, मनोहर गोखरू,चांदमल सोलंकी,शांतिलाल बाफना, चंद्रप्रकाश बोहरा,ख्यालीलाल बड़ाला, बाबूलाल बोहरा, देवेंद्र मेहता, ललित बाबेल, श्रावक समाज एवं तेयुप घाटकोपर के मेंबर्स उपस्थित थे। मंच का कुशल संचालन धनराज डाँगी ने किया तत्पश्चात मुनि श्री रणजीत कुमार जी से मंगल पाठ सुन आशीर्वाद प्राप्त किया।
संजय सोनी तेयुप घाटकोपर के अध्यक्ष निर्वाचित

