By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: संजय राउत ने ट्वीट कर BJP पर साधा निशाना, कहा-सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

संजय राउत ने ट्वीट कर BJP पर साधा निशाना, कहा-सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं

Last updated: November 5, 2019 10:34 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर पिछले 12 दिनों से जारी उठापठक के बीच नेताओं के बयान आने में जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने दुष्यंत कुमार की कविता को ट्वीट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। संजय राउत ने दुष्यंत की कविता शेयर करते हुए कहा है, सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए। मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही, हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए। आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना और बीजेपी में चुनाव से पहले गठबंधन था और दोनों दलों को चुनाव में बहुमत हासिल हुआ लेकिन इसके बाद भी 12 दिन बाद वहां सत्ता पर कौन काबिज होगा ये साफ नहीं हो पाया है।
संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि महाराष्ट्र में राजनीति की सूरत बदल रही है। आप जिसे हंगामा कहते हैं वो हंगामा नहीं है वो न्याय, अधिकार और सत्य की लड़ाई है।  आप जल्द ही देखेंगे कि महाराष्ट्र में जल्द ऐसी सरकार बनेगी, ऐसा मुख्यमंत्री बनेगा जिसके बाद जनता और आप भी कहेंगे महाराष्ट्र की सूरत बदल गई है।
संजय राउत ने सोमवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि शिवसेना राज्य में सरकार बनाने में कोई बाधा नहीं डाल रही है। उन्होंने कहा कि जिसके पास भी बहुमत है उसे सरकार बनाने की अनुमति दी जानी चाहिए।  राउत सत्ता के समान बंटवारे और मुख्यमंत्री पद साझा करने की शिवसेना की मांग को प्रमुखता से उठाने में मुखर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”हमने राज्यपाल को बताया कि नयी सरकार के गठन को लेकर राज्य में मौजूदा राजनीतिक हालात के लिए शिवसेना जिम्मेदार नहीं है।
शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक राउत ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में नयी सरकार के गठन में कोई बाधा पैदा नहीं कर रही है। राज्य में 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा हुई थी। राउत ने कहा, ”राज्यपाल ने धैर्यपूर्वक हमें सुना। राज्यपाल ने हमें बताया कि महाराष्ट्र में सरकार गठन में थोड़ा वक्त है। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल (बहुमत रखने वाला) आगे आ सकता है और सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है। राज्यसभा सदस्य ने कहा, ”हम सहमत है कि राज्यपाल संविधान की रूपरेखा के तहत काम कर रहे हैं। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब विभागों के समान बंटवारे और ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच तनातनी बनी हुई है।
क्या है महाराष्ट्र में स्थिति
गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए हुए चुनावों में भाजपा ने 105 सीटों, शिवसेना ने 56, राकांपा ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की। इस बीच मराठी के एक दैनिक समाचार पत्र ने संजय राउत की तुलना अपनी पहेलियों से राजा विक्रमादित्य को चुनौती देने वाले पौराणिक पिशाच ‘बेताल से की और उन्हें विदूषक बताया। राउत पर निशाना साधते हुए नागपुर के अखबार ‘तरुण भारत ने कहा कि वह महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को सत्ता में आने के मौके को नुकसान पहुंचा रहे हैं। माना जाता है इस समाचार पत्र का झुकाव आरएसएस की ओर है। अखबार ने कहा, ”दिवंगत बालासाहेब ठाकरे ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस तथा राकांपा को सत्ता से बेदखल करने में बिताया लेकिन यह बेताल उनके सपनों को तोड़ने की कड़ी मशक्कत कर रहा है। उधर, शिवसेना ने मांग की कि महाराष्ट्र में बारिश से प्रभावित किसानों को लगभग 30,000 करोड़ रुपये का राहत पैकेज प्रदान किया जाए।
सामना के जरिए साधा बीजेपी पर निशाना
पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के एक संपादकीय में कहा गया है कि राज्य में किसानों को किसी भी कीमत पर बचाने की जरूरत है। पार्टी ने फसलों के नुकसान पर घोषित 10,000 करोड़ रुपये की सहायता को अपर्याप्त बताया। राउत ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए संदेश लिखा “लक्ष्य तक पहुंचने से पहले सफर में मजा आता है।” ‘मराठी मानुष के मुद्दों की पैरोकार रही शिवसेना के राज्यसभा सदस्य राउत ने अपने ट्विटर हैंडल पर हिंदी में संदेश पोस्ट किया, “लक्ष्य तक पहुंचने से पहले सफर में मजा आता है।” राउत ने पोस्ट में अपने फालोअर्स का अभिवादन “जय हिंद” के नारे के साथ किया है जबकि उनकी पार्टी लंबे समय से अभिवादन के लिये “जय महाराष्ट्र” के इस्तेमाल पर जोर देती रही है।  राज्य में मंत्री और भाजपा नेता जयकुमार रावल ने कहा कि उनकी पार्टी के कुछ नेता प्रदेश में फिर से चुनाव के पक्ष में हैं। भाजपा नेताओं ने रविवार को धुले जिले में आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान यह विचार व्यक्त किए।
महाराष्ट्र में भाजपा को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायक रवि राणा ने दावा किया कि शिवसेना के ”करीब 25 विधायक अगली सरकार के गठन के लिए उनके संपर्क में हैं। उन्होंने शिवसेना को ”बहुत अभिमानी करार दिया और दावा किया कि उद्धव ठाकरे नीत पार्टी टूट जाएगी और यदि फड़णवीस इस सहयोगी दल के बिना अगली सरकार बनाते हैं तो लगभग दो दर्जन विधायक भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article PF Scam : यूपीपीसीएल के पूर्व एमडी अयोध्या प्रसाद मिश्रा गिरफ्तार
Next Article अपनी फिल्म ‘पति-पत्नी और वो’ को लेकर भूमि पेडनेकर बोलीं- ये सेक्सिस्ट फिल्म नहीं है

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘ पेड्डी’ के लिए राम चरण को मिल रही नेशनल अवॉर्ड की मांग, फैंस ने की जमकर तारीफ
entertainment
June 4, 2026
पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ काकरोच का पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान
state
June 4, 2026
स्वयं – वी कनेक्ट की चौथी बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
social
June 4, 2026
तेरापंथी सभा मुंबई का अधिवेशन संपन्न, सुरेंद्र कोठारी निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष
social
June 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?