चेंबूर। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर द्वारा “संग – सप्तरंग : मस्ती की पाठशाला” शीर्षक से आयोजित पिकनिक का आयोजन कच्छ दरबार परिसर में अत्यंत हर्षोल्लास और रंगारंग वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन बहनों के आपसी संवाद, मनोरंजन और ऊर्जा के पुनः संचार का माध्यम बना।
पिकनिक में बहनों ने रंग-बिरंगे परिधानों में भाग लेकर “सप्तरंग” थीम को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत एवं उद्घाटन से हुई, जिसके पश्चात मनोरंजक खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और समूह-आधारित हाउस गेम्स का आयोजन हुआ।
विशेष सहयोग के रूप में आ. क्रांति आंटीजी का योगदान उल्लेखनीय रहा। उन्होंने आत्मीयता से हाउस गेम्स संचालित किए और विजेताओं को उपहार देकर सभी को प्रोत्साहित किया। उनका सहयोग मंडल की प्रेरणादायी भावना को और सशक्त बनाता है।
करीब 90 से अधिक बहनों की सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन आपसी सौहार्द का सजीव प्रतीक बना। समिति की सभी सदस्यों ने तन-मन-धन से योगदान देकर कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाया।
कार्यक्रम का समापन मिष्ठान्न व सामूहिक भोज के साथ हुआ। सभी बहनों ने इस पिकनिक को आनंददायक और अविस्मरणीय बताया तथा भविष्य में ऐसे और आयोजनों की कामना की।
यह आयोजन महिला मंडल के उत्साह, संगठन और सामूहिकता की एक सुंदर मिसाल रहा।
रिपोर्ट : दीपक राठौड़

