राजकुमार गौतम/यूपी ब्यूरो
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौला गांव निवासी फूला देवी (60) पत्नी स्व वंश राज चौहान की सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। उनको कोई बच्चा नही था। इससे तीन वर्ष पूर्व पति वंशराज की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक फूला आज सुबह साढ़े सात बजे के करीब गांव वाले (दुबौला) मकान से दुबौला चौराहे स्थित अपने मकान पर आई और बिना किसी से कुछ कहे भीतर चली गई। कुछ देर बाद घर के भीतर से धुंआ निकलता देख पड़ोसी पहुंचे तो दंग रह गए। फूला का शरीर आधे से अधिक जल चुका था। मौके पर चौकी ईर्चांज संतोष कुमार मिश्रा SHO कप्तानगंज व CO कलवारी पहुंच कर शव को कब्जे मे ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की जलकर मौत

