सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: साक्षी-अजितेश की याचिका पर हाईकोर्ट ने दोनों को साथ रहने का दिया आदेश
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

साक्षी-अजितेश की याचिका पर हाईकोर्ट ने दोनों को साथ रहने का दिया आदेश

Last updated: July 15, 2019 12:46 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

प्रयागराज:उत्तर प्रदेश के बरेली विधायक राजेश मिश्र की बेटी साक्षी और उसके पति अजितेश को हाईकोर्ट ने सुरक्षा मुहैया कराने और साथ रहने का आदेश दिया है। सोमवार को दोनों को पुलिस अभिरक्षा में नोएडा से लाकर हाईकोर्ट में पेश किया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुनवाई से पहले कोर्ट परिसर में अजितेश को भीड़ के भारी आक्रोश का सामना भी करना पड़ा। प्रेमी जोड़े को रजिस्ट्रार के कार्यालय में बिठाकर रखा गया है। कोर्ट का आदेश मिलने के बाद पूरी सुरक्षा में उनको बाहर ले जाया जाएगा।
इस बीच में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाने आए मुरादाबाद के प्रेमी जोड़े का सुबह 8:30 बजे गेट नंबर 3 बी के सामने से अपहरण हो गया। इस घटना के बाद अफवाह उड़ी की साक्षी और अजितेश का अपहरण हो गया है। हालांकि फतेहपुर में बरामदगी के बाद स्थिति साफ हो गई।
साक्षी और अजितेश ने प्रेम विवाह के बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। सोमवार को उसकी सुनवाई थी। हाईकोर्ट ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया है। आक्रोशित भीड़ के मामले में जिला प्रशासन को तलब करने की चर्चा है।
दस साल पुरानी है लव स्टोरी
अजितेश ने अपनी प्रेम कहानी पर चर्चा करते हुए कहा कि यह कोई एक दिन या एक साल का प्यार नहीं है, बल्कि उनकी प्रेम कहानी दस साल पुरानी है। पिछले करीब दस साल से वह एक-दूसरे के संपर्क में थे। उसकी सगाई और पहली शादी के तय होने की सारी बातें साक्षी को मालूम हैं। साक्षी जब मास्टर डिग्री की पढ़ाई करने के लिए बाहर गई थी, तब भी उनमें शादी को लेकर चर्चा हुई थी और वह पहले से ही आपस में शादी करने की बात तय कर चुके थे।
विधायक परिवार को लव स्टोरी पता थी
अजितेश ने विधायक के परिवार के लोगों की इस बात को गलत ठहराया कि उन्हें इस लव स्टोरी के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि वह इसका जवाब तो आमने-सामने बैठकर ही देना चाहेंगे। अगर उन्हें साक्षी और मेरी लव स्टोरी के बारे में जानकारी नहीं थी तो उन्होंने साक्षी पर इतनी बंदिशें क्यों लगाईं। अजितेश का दावा है कि विधायक और उनके परिवारीजन पहले से ही सब जानते थे। अपनी और साक्षी की उम्र को लेकर उठ रहे सवालो पर अजितेश ने कहा कि दोनो की उम्र के बीच पांच से छह साल का अंतर है।
यह है मामला
बिथरी विधायक पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी 03 जुलाई को घर छोड़कर चली गई थीं। उन्होंने अनुसूचित जाति के अजितेश से शादी कर ली। 10 जुलाई को साक्षी ने वीडियो के जरिए जान को खतरा होने की बात कही। 11 जुलाई को साक्षी ने दूसरा वीडियो वायरल किया। इसमें उन्होंने पापा विधायक राजेश मिश्रा, भाई विक्की भरतौल और विधायक के करीबी राजीव राणा से अपनी जान को खतरा बताया। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को फिर लगा झटका, जमानत याचिका खारिज
Next Article आम जनता को थोक महंगाई से मिली राहत, जून महीने में रही 2.02 फीसदी
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में सीएनजी 1.50 रुपये प्रति किलो महंगी, ऑटो का न्यूनतम किराया 29 रुपये करने की मांग
Mumbai / Maharshtra
November 15, 2026
चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन से सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों खेमों में असमंजस
national
November 15, 2026
विजय सेतुपति स्टारर ‘पॉकेट नोवेल’ की हिंदी रिलीज का हुआ ऐलान, फिल्ममेकर थियागराजन कुमारराजा ने जारी किया नया पोस्टर
entertainment
November 13, 2026
अधर्म के विरुद्ध फिर होगा धर्म का शंखनाद! ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी!
entertainment
November 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?