मुंबई: गुरुवार को श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष के.एल. परमार व मंत्री बाबूलाल राठौड़ सहित कई पदाधिकारी सायन-कोलीवाड़ा में पहुंचकर शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी श्री कैलाशवती जी एवं साधिवृन्द किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।
जानकारी के अनुसार साध्वी श्री कैलाशवती जी एवं साध्वी वृन्द के दर्शनार्थ श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष के एल परमार, मंत्री बाबूलाल राठौड़, मोहनलाल डागा, हनुमान मल शेखानी, कन्हैया लाल मेहता, दिलीप जैन पहुंचे। गौरतलब है कि परम पूज्य गुरुदेव ने महत्ती कृपा कर कांदिवली स्थित तेरापंथ भवन में साध्वी वृन्द का चातुर्मास फ़रमाया है। यही वजह है कि श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों ने साध्वी से मंगलपाठ एवं उनके स्वास्थ्य के प्रति सुख-साता पूछने पहुँचे। साध्वी श्री कैलाशवती जी एवं साध्वी वृन्द फिलहाल कोलीवाड़ा तेरापंथ भवन में विराज रहे हैं। साथ ही अपने ओजस्वी वाणी से श्रावकों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। साध्वीवृन्द ने फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों का भी मार्गदर्शन किया।
साध्वी श्री कैलाशवती जी साध्वीवृन्द के दर्शनार्थ पहुंची श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन की टीम

