मुंबई। परमपूज्य आचार्य महाश्रमणजी ने महती कृपा करके साध्वी श्री राकेश कुमारीजी, साध्वी श्री मलयविभाजी,साध्वी श्री विपुलयशा,साध्वी श्री जिज्ञासाप्रभा का चातुर्मास महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल कालबादेवी में फरमाया । चातुर्मास पाकर दक्षिण मुंबई वासियों के मन में खुशियो की लहर छा गई । दक्षिण मुम्बई समाज ने गुरुदेव एवं साध्वी श्री जी के प्रति कृतज्ञता प्रेषित करने हेतु तेरापंथ भवन ठाणे पहुंचकर साध्वी श्री के दर्शन किए । सभी ने अपना परिचय दिया ।
इस अवसर पर आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के अध्यक्ष किशनलाल डागलिया,तेरापंथी सभा मुंबई के उपाध्यक्ष गणपत डागलिया, तेयुप दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष पवन बोलिया, उपाध्यक्ष नितेश धाकड़, उपाध्यक्ष अशोक बरलोटा, मदन दुग्गड़, उत्सव धाकड़, उपासक पुष्पेंद्र कावड़िया, रंजीत कोठारी, बंशीलाल धाकड़,अभयराज चोपड़ा,महेन्द्र पुनमिया, महिला मंडल संयोजिका सुमन कावड़िया,महिला मंडल निवर्तमान मंत्री श्वेता सुराणा, रेखा बरलोटा आदि उपस्थित थे ।
साध्वी राकेश कुमारीजी के दर्शनार्थ पहुंचा दक्षिण मुंबई समाज

