ठाणे। साध्वी श्री अणिमाश्रीजी एवं साध्वी श्री मंगलप्रज्ञाजी ठाणा 6 का ऐतिहासिक, सफलतम पावस की परिसम्पन्नता के पश्चात ठाणे तेरापंथ भवन से सैकड़ो श्रावक-श्राविकाओं के साथ मंगल विहार हुआ। पहला प्रवास वसंत विहार राजेन्द्र नीतू कामठ के यंहा हुआ। जयनारों से पूरा मार्ग गुंजायमान हो गया। नम आंखों एवं भरे दिल से सबने साध्वी वृन्द को विदाई दी।
साध्वी अणिमाश्रीजी ने अपने उद्बोधन में कहा संतो का न स्वागत महत्त्वपूर्ण है न विदाई। महत्त्वपूर्ण है उनके द्वारा प्रदत्त उपदेशों को आत्मसात कर जीवन को नई दिशा देना। जिंदगी का मिलना महत्त्वपूर्ण नही है, महत्त्वपूर्ण है आनंदप्रदायी जीवन जीना। स्वयं आनंद का जीवन जीने वाला ही दूसरों को आनंद का रास्ता दिखा सकता है। हम अनुकूल-प्रतिकूल सभी परिस्थितियों में संतुलित रहकर आनंदमय जीवन जिए। पूज्यप्रवर आनंद के महासागर है। उस महासागर की शीतल लहरों में अवशाहन हेतु हम गुरुदर्शनों हिट प्रस्थित हुई है। हमारा रोम-रोम प्रफुल्लित हो रहा है क्योंकि हमें बहुत जल्द प्रभु दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त होगा। वर्षो से अतृप्त नयन तृप्त होंगे। ठाणा श्रावक समाज ने बखूबी अपने दायित्त्व का निर्वहन किया है। सभा, तेयुप व महिलामंडल ने सक्रियता व उत्साह के साथ हर कार्यक्रमो को अंजाम दिया है।
साध्वी मंगलप्रज्ञाजी ने कहा आज का दिन कृतज्ञता ज्ञापित करने का दिन है। सर्वप्रथम पूज्यप्रवर के श्री चरणों मे कृतज्ञता का पुष्प समर्पित कर रही हूं। आप सब कह रहे है चातुर्मास ऐतिहासिक, सफलतम व अभूतपूर्व रहा। यह सब पूज्यप्रवर के आशीर्वाद एवं दिव्य ऊर्जा का ही प्रसाद है। आप सबकी मंगलभावनाओं को लेकर हम तीर्थ यात्रा पर जा रहे है। हमारी यात्रा सफल, सुफल हो।
साध्वी अणिमाश्रीजी ने राजा प्रदेशी के रोचक आख्यान का सुंदर एवं प्रभावशाली चित्रण किया।
ठाणे सिटी तेयुप अध्यक्ष कमलेश दुग्गड़, ठाणे सेंट्रल, तेयुप अध्यक्ष निर्मल ओस्तवाल, कोपरी तेयुप अध्यक्ष नरेश बाफना, मीनाक्षी श्रीश्रीमाल, रमिला बडाला, लक्ष्मीलालजी सिंघवी, पवन ओस्तवाल, धनराजजी भटेवरा, रश्मि कोठारी, राजेन्द्र कमठ, विनोद कोठारी, शालू कोठारी, संदीप रांका, पिस्ता चौरड़िया, कांता राठौड़, प्रमिला सूर्या, अमराव सेठिया, जयंती भंसाली, नवरत्न गोखरू, अरविंद चौरड़िया, निशा भटेवरा, हर्षा श्रीश्रीमाल, प्रतिभा चोपड़ा, विजय संचेती, नीलम सिंघवी ने अपने भावपूर्ण हृदयोदगार व्यक्त कीए। महिला मंडल ने विदाई का भावपूर्ण संगान कर सबको भावुक बना दिया। कन्यामंडल ने भी सुंदर गीत की प्रस्तुति दी। संचालन सभा मंत्री जितेंद्र बरलोटा ने किया।
चातुर्मासिक सेवाओं के लिए प्रताप कोठारी, विनोद कोठारी, ललित कोठारी एवं कोठारी परिवार, आनंद भंसाली, अमराव सेठिया, हर्षा श्रीश्रीमाल एवं कमलेश दुग्गड़ का ठाणा सभा की ओर से सम्मान किया गया।
साध्वी अणिमाश्रीजी एवं साध्वी मंगलप्रज्ञाजी व साध्वीवृन्द को नम आंखों से दी श्रावक समाज ने विदाई

