By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रवि शास्त्री ने कहा- धोनी वनडे से संन्यास ले सकते हैं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

रवि शास्त्री ने कहा- धोनी वनडे से संन्यास ले सकते हैं

Last updated: January 9, 2020 8:26 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने कहा कि अगर महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में बेहतर खेले तो वे टीम इंडिया में वापस आ सकते हैं। धोनी पिछले साल हुए वनडे वर्ल्ड कप के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक ले रखा है। शास्त्री ने सीएनएन न्यूज18 से कहा, ‘धोनी खुद को टीम पर नहीं थोपते। हम दोनों में बातचीत हुई। उन्होंने टेस्ट से संन्यास ले लिया है। जल्द ही वनडे से संन्यास ले सकते हैं। वे टी-20 में उपलब्ध रहेंगे। धोनी निश्चित रूप से आईपीएल में खेलेंगे। इसके बाद हम देखेंगे कि धोनी का शरीर किस तरह उनका साथ दे रहा है।’

शास्त्री के बयान के बाद माना जा रहा है कि इस साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड कप में टीम के साथ होंगे। टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी कप्तान विराट कोहली की मदद कर सकते हैं। वे हमेशा फैसला लेने में उनकी मदद करते हैं और आगे भी ऐसा कर सकते हैं।

‘फॉर्म और अनुभव के आधार पर चयन होगा’
शास्त्री ने कहा, ‘मध्यक्रम में चयन के लिए फॉर्म और अनुभव मुख्य फैक्टर होंगे। धोनी, ऋषभ पंत और संजू सैमसन में से किसी एक पर फैसला होगा। धोनी 5-6 नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। अगर आईपीएल में अच्छा खेलते हैं तो वे दौड़ में शामिल हो जाएंगे।’

शास्त्री ने पंत का बचाव किया
ऋषभ पंत लगातार बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। खराब कीपिंग के कारण उनके रहते स्टेडियम में धोनी-धोनी के नारे लगते रहते हैं। शास्त्री ने उनका बचाव किया। मुख्य कोच ने कहा, ‘पंत अभी 21 साल के ही हैं। कितने विकेटकीपर ने इस उम्र में शतक लगाए हैं? उन्होंने बहुत ज्यादा कैच नहीं छोड़े हैं। गलतियां तो सभी करते हैं। वे जैसे-जैसे अनुभवी होंगे, बेहतर प्रदर्शन करेंगे। ये एक रात में होने वाली चीज नहीं है। उनके मैच विनर होने पर कोई शक नहीं है। वे विकेटकीपिंग पर मेहनत कर रहे हैं।’

धोनी का करियर
धोनी ने 90 टेस्ट में 38.09 की औसत, 6 शतक व 33 अर्धशतक की बदौलत 4876 रन बनाए। वहीं, 350 वनडे में उन्होंने 50.57 की औसत, 10 शतक व 73 अर्धशतकों की मदद से 10773 रन बनाए। 98 टी-20 में 37.60 की औसत से 1617 रन बनाए। आईपीएल में भी धोनी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। उन्होंने 190 मुकाबलों में 42.20 की औसत से 4432 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137.85 का रहा। उन्होंने 23 अर्धशतक लगाए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा, जज लोया की मौत का मामला फिर खोल सकते हैं
Next Article फिल्म रिव्यूः “छपाक”

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?