By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रवि शास्त्री ने दिया संकेत- रोहित, शिखर और शमी को दिया जा सकता है आराम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

रवि शास्त्री ने दिया संकेत- रोहित, शिखर और शमी को दिया जा सकता है आराम

Last updated: February 5, 2019 12:59 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:अब इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप में तीन महीने का समय बचा है और सभी टीमें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए अपने खिलाड़ियों को जांचने-परखने का काम कर रही हैं। भारतीय टीम भी अपने विश्व कप अभियान के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम चुनना चाहती है और इसके लिए टीम मैनेजमेंट विभिन्न खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर लगातार नजर भी रख रहा है। इस कड़ी में विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने घर में होने वाले वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर युवाओं को मौका देने पर विचार कर रहा है। ऐसे में रोहित शर्मा और शिखर धवन और मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स सीरीज में रेस्ट दिया जा सकता है।
रोहित, शिखर और मोहम्मद शमी को दिया जा सकता है आराम
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने इस बात के संकेत दिए हैं। क्योंकि विश्व कप से पहले आईपीएल का 12वां सीजन भी शुरू होगा, जिसमें सभी सीनियर प्लेयर्स को अपनी अपनी फ्रेंचाइज टीमों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। ऐसे में उन्हें विश्व कप से पहले आराम का मौका नहीं मिलेगा। इसलिए टीम मैनेजमेंट ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज में इन सीनियर क्रिकेटर्स को आराम दे सकता है, ​जो भारत के आगामी वनडे विश्व कप अभियान के सबसे अहम कड़ी होंगे। रवि शास्त्री ने वनडे सीरीज की समाप्ति के बाद स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा, ‘मोहम्मद शमी लगातार क्रिकेट खेल रहा है। उसे अब आराम की जरूरत है। रोहित और शिखर को भी आराम की जरूरत है।’
सीनियर्स के रिप्लेसमेंट के लिए भारत के पास है मजबूत बेंच स्ट्रेंथ
अब सवाल यह उठता है कि इन तीनों सीनियर क्रिकेटर्स को आराम दे देने की सूरत में टीम में इनका स्थान कौन लेगा? इसके ​लिए टीम मैनेजमेंट को चिंता नहीं होगी। क्योंकि राहुल द्रविड़ ने अपनी कोचिंग में इंडिया ए टीम के लिए कई होनहार क्रिकेटर्स तैयार किए हैं, जो टीम में किसी भी स्थान पर रिप्लेसमेंट के लिए तैयार हैं। श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे ऐसे ही किसी मौके की तलाश में हैं। जहां तक गेंदबाजी का सवाल है तो उमेश यादव रणजी में अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर विश्व कप से पहले टीम में मौका पाने के पूरे हकदार हैं। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह भी विश्व कप से पहले मैच अभ्यास के लिए टीम में वापस आ सकते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आमिर-आलिया पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘ये डबल स्टैंडर्ड वाले लोग हैं’
Next Article महाराष्ट्रियन कढ़ी की खुशबू से बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्टार प्लस ने जारी किया ‘ये फितूर तेरा’ का पहला प्रोमो, देबचंद्रिमा सिंघा रॉय और ईशान धवन की अनोखी प्रेम कहानी आएगी नज़र
entertainment
June 25, 2026
अजय देवगन की दमदार वापसी, एक्शन एंटरटेनर ‘चौहान’ का ऐलान
entertainment
June 25, 2026
असरानी की आखिरी फिल्म पर कानूनी संकट, ‘शोले’ राइट्स विवाद में मेकर्स करेंगे 5 करोड़ का दावा
entertainment
June 25, 2026
विलेपार्ले में साध्वी वृंद के पावन सानिध्य में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का सुंदर आयोजन
social
June 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?