मुंबई। तेरापंथ युवक परिषद, बोरीवली की साधारण सभा (AGM) ऑनलाइन Zoom Meeting पर 21/06/2020 आयोजित हुई। श्री जीतेन्द्र जी लोढ़ा ने मँगलाचरण व विजय गीत से मीटिंग की शुरुआत की। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन शाखा प्रभारी श्री भूपेश जी कोठारी द्वारा किया गया। चुनाव अधिकारी के रूप मे मुम्बई सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनोद जी बोहरा और पूर्वाध्यक्ष श्री जीतेन्द्र जी लोढ़ा बाकी गरिमामय उपस्थिति रही।
तेयुप अध्यक्ष भरत जी छाजेड़ ने अपना वक्तव्य देते हुए सम्पूर्ण बोरीवली समाज और सभी कार्यकर्ताओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रथम बार हुई ऐतिहासिक गुरुवंदना यात्रा और स्नेह सम्मलेन के आयोजन पर सर्व समाज की सहभागिता के लिए धन्यवाद अर्पित किया। तेयुप मंत्री श्री संदीप जी सेठिया ने गत मीटिंग और पिछले वर्ष में सेवा, संस्कार और संगठन के कार्यों का पूरा वर्णन किया और साथ ही आभार ज्ञापन किया। तेयुप कोषाध्यक्ष श्री नरेश जी मेहता द्वारा 2019-2020 का हिसाब किताब का ब्यौरा पेश किया गया। तेयुप अध्यक्ष भरत जी छाजेड़ ने सबसे खमत खामणा कर अपनी कार्यकारिणी निरस्त करते हुए आगे की करवाई करने के लिए चुनाव अधिकारी से निवेदन किया।
सदन मे 2020/2021 के अध्यक्ष पद के लिए श्री रवि चिंडालिया के नाम का प्रस्ताव आया और वहां बैठे सभी सदस्यों ने ॐ अर्हम की ध्वनि से श्री रवि जी चिंडालिया को सर्व समिति से अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया । श्री विनोद जी बोहरा ने और श्री भूपेश जी कोठारी ने भी अपना वक्तव्य रखा। श्री रवि जी ने सभी का आभार प्रकट किया और सबके सहयोग से आगे बढ़ने की बात कहीं। मीटिंग में तेयुप सदस्यों के साथ ATDC के संयोजक धर्मेन्द्र जी चोपड़ा, कोषाध्यक्ष राजीव जी कोठारी, पूर्वाध्यक्ष संजय जी बोथरा, राकेश जी बैंगाणी, किशोर जी धाकड़, अशोक जी मादरेचा, चंद्रप्रकाश जी सुराणा, तेयुप टीम और किशोरमण्डल टीम की उपस्तिथि रहीं। वर्ष 2019-20 के कार्यकाल के लिए सभी ने ॐ अर्हम की ध्वनि से अपनी भावना व्यक्त की।
तेयुप बोरीवली के नए अध्यक्ष बने रवि चिंडालिया

