सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रूस की स्टार मारिया शारापोवा ने 32 साल की उम्र में टेनिस को कहा GOODBYE, लिखा इमोशनल मैसेज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

रूस की स्टार मारिया शारापोवा ने 32 साल की उम्र में टेनिस को कहा GOODBYE, लिखा इमोशनल मैसेज

Last updated: February 26, 2020 11:47 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:पांच बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन मारिया शारापोवा ने प्रोफेशन टेनिस से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। मारिया ने 32 साल की उम्र में टेनिस से संन्यास का फैसला लिया है। मारिया शारापोवा ने अपने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा, अब तुम टेनिस के बिना कैसे जीवन जिओगी, जबकि अब तक आपको टेनिस के लिए ही जाना जाता था। जब तुम एक छोटी बच्ची थी, तब से तुम टेनिस कोर्ट पर रही हो। टेनिस ने ही तुम्हें बेपनाह खुशियां और आंसू दिए। एक ऐसा खेल जिसमें तुम्हें पूरा परिवार मिला। बेपनाह फैन्स मिले। तुम अपने पीछे 28 साल का करियर छोड़कर जा रही हो। मैं इसके लिए नई हूं तो कृपया मुझे क्षमा करें।”

‘वोग और वैनिटी फेयर’ मैग्जीन में मारिया ने लिखा, टेनिस- अब मैं तुम्हें गुडबॉय कहती हूं। मारिया शारापोवा 17 साल की उम्र में रातोंरात स्टार बन गई थी, जब उन्होंने 2004 में विंबलडन चैंपियन बनी थीं। मारिया शारापोवा ने 2008 में 20 वर्ष की उम्र में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था। उन्होंने 2012 और 2014 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है।

मारिया शारापोवा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को नहीं जानने वाले बयान को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही थीं। उनके सचिन को नहीं जानने वाले बयान के बाद काफी आलोचना भी हुई थी। मारिया शारापोवा 2005 और 2008 में सबसे अधिक बार सर्च की जाने वाली स्पोर्ट्स पर्सेनिलिटी रहीं थीं।

मारिया शारापोवा अपने करियर में लगातार चोटों से जूझती रही हैं। उन्होंने हर साल 2003 से 2015 तक कम से कम एक सिंगल्स टाइटल जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। ऐसा रिकॉर्ड सिर्फ स्टेफी ग्राफ, मार्टिना नवारातिलोवा और किर्स एवर्ट के नाम दर्ज है।

2012 और 2014 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाली शारापोवा ने ड्रग्स मामले में 15 महीने के प्रतिबंध के बाद अप्रैल 2017 में कोर्ट पर वापसी की थी। उन्हें 2016 ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान प्रतिबंधित ड्रग्स मेल्डोनियम के इस्तेमाल का दोषी पाया गया था। इसके बाद अंतरराष्‍ट्रीय टेनिस संघ ने उन पर बैन लगाकर उनके प्रतियोगिताओं में टेनिस खेलने पर रोक लगा दी थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सोनम ने फिर साक्षी को हराया, ओलंपिक क्वॉलिफायर्स में बनाई जगह
Next Article गुजरात में गाय आधारित ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को हर महीने 900 रुपये देगी सरकार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 5, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?